नाबालिक से अनाचार का मामला: आरोपी को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार.....

नाबालिक से अनाचार का मामला: आरोपी को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार.....


कोरबा संवाद न्यूज- थाना बालकोनगर अंतर्गत नाबालिक से अनाचार करने का गंभीर मामला सामने आया है, मामले में पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बालकों थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने  लगभग 11 वर्षीय नाबालिक को बहला फुसलाकर  घटना को अंजाम दिया है, आरोपी की पहचान सरना सिंकू (26) पिता शंकर सिंकू निवासी मुंडा मोहल्ला, लालघाट थाना बालकों के रूप में की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में थाना प्रभारी बालकों अभिंवकांत सिंह द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 115 (2), 65(2) BNS, तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी पूर्व में भी अपने पुत्र के हत्या के मामले में जेल जा चुका है, अदालत से मिली जमानत पर वह बाहर आया हुआ था इस दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....