चार महीना बाद भी रजगामार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से 72 लाख रुपए की रिकवरी नहीं, उपसरपंच एवं पंचों ने जनदर्शन में की शिकायत.....

चार महीना बाद भी रजगामार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से 72 लाख रुपए की रिकवरी नहीं, उपसरपंच एवं पंचों ने जनदर्शन में की शिकायत.....
कोरबा संवाद न्यूज़- एक बार फिर विवादों में घिरे रजगामार ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, वहीं पंचायत के उपसरपंच एवं पंचों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच जिला कलेक्टर से गुहार लगाई जिसमें यह उल्लेख है. कि लगभग 2 वर्ष पूर्व सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की गई थी। जिसमें प्रशासन के द्वारा जाँच किया गया। जॉच उपरांत 1 करोड़ 56 लाख रुपए का गबन सामने आया जिसमें तात्कालिन सचिव ईश्वर धिरहे को बर्खास्त कर कर दिया गया था. वहीं सरपंच एवं बर्खास्त सचिव पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा अनुविभागिय अधिकारी कोरबा को 72 लाख रुपए के रिकवरी का आदेश जारी की गई किंतु 4 महीने बाद भी आज दिनांक तक सरपंच सचिव से रिकवरी नहीं की गई। जिससे सरपंच एवं वर्तमान सचिव की मनमानी देखने को मिल रहा। ऐसे ही एक मामला करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत में देखने को मिला जहां पर 5 लाख रुपए के गड़बड़ी पर सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन रजगामार के सरपंच एवं सचिव पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....