देवपहरी जलप्रपात में डुबा 15 वर्षीय छात्र की हुई मौत.....

देवपहरी जलप्रपात में डुबा 15 वर्षीय छात्र की हुई मौत.....
कोरबा संवाद न्यूज़-देवपहरी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई , डायल 112 द्वारा मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

रोज की तरह देवपहरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने लोग पहुंचे हुए थे इसी बीच शनिवार को बिलासपुर जिले का रहने वाला शुभम कश्यप पिता अरुण कश्यप उम्र 15 वर्ष पहुंचा हुआ था। जो नहाने के दौरान पानी की गहराइयों में समा गया।  घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टिम से आरक्षक हिमाचल कंवर एवं चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले मौके पर पहुंचे एवं शव को पानी से बाहर निकाल कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है।

ज्ञात हो प्रतिवर्ष पिकनिक स्थलों में पहुंचने वाले लोग अक्सर लापरवाही बरतते है जिससे लगातार मौत के मामले सामने आते है। ठंड बढ़ने के साथ ही विभिन्न जिलों से सैलानी कोरबा में पिकनिक मनाने पहुंचते है। ऐसे में सावधानी हटने के साथ ही दुखद घटनाएं भी सामने आती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....