मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ 4 माह के बच्चे को पुलिस ने महिला के साथ किया सकुशल बरामद........

 

मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ 4 माह के बच्चे को पुलिस ने महिला के साथ किया सकुशल बरामद........


   

कोरबा संवाद न्यूज़ ,कोरबा /जिला अस्पताल से लगभग 4 माह का एक बच्चा 17 अगस्त को लगभग शाम 5 बजे बच्चा चोरी की सूचना के बाद रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध कायम कर छानबीन मे झूट गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। बच्चा चोरी करने वाली कथित आरोपी महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कथित आरोपी महिला की तलाश में जुट गयी थी, मुखबिर से जानकारी मिलते ही बालको पुलिस एवं सिविल लाइन की संयुक्त टीम पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कोरबी पुलिस चौकी के क्षेत्र ग्राम पंचायत लाद पहुंची लगातार बारिश होने के बाद भी पुलिस की टीम घर घर जाकर खोजबीन में जुटे हुए थे जांच के दौरान 4 माह का बच्चा छिंदवाड़ा पारा से बरामद किया गया। 4 माह के बच्चे को बालको पुलिस सउनि सुखलाल सिदार 
e


आज सुबह 8:00 बजे 4 माह के बच्चे को महिला से बरामद कर लिया है, महिला आरोपी का नाम हरिमा पंडो पिता फूल साये पंडो  उम्र 23 वर्ष पांडवपारा की निवासी है, बच्चे को पानी पिला-पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को सुरक्षित अस्पताल लाया गया है। जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। बाल्को प्रभारी मनीषा पांडे ने कहा कि यह मामला 4 दिन पहले का है, जहां मेडिकल कॉलेज कोरबा के अस्पताल से 4 माह के बच्चे को चोरी कर लिया गया था। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कड़ी जांच के बाद बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

इस सफल मिशन में बालको प्रभारी मनीषा पांडे सउनि सुखलाल सिदार नीलम केरकेटा  राकेश गुप्ता संदीप भगत रितु भगत जितेंद्र सोनी बालकों पुलिस एवं रामपुर पुलिस लाइन के संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही,
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....