संदेश

पताड़ी धाम में त्रिदिवसीय गुरुदर्शन संत समागम का समापन, गुरु दीदी प्रियंका ने जोड़ा जैत खाम में पालो चढ़ाया......

चित्र
  पताड़ी धाम में त्रिदिवसीय गुरुदर्शन संत समागम का समापन, गुरु दीदी प्रियंका ने जोड़ा जैत खाम में पालो चढ़ाया......    कोरबा संवाद न्यूज / कोरबा जिले के समीप सतनाम पंथ के प्रमुख आस्था केंद्र पताड़ी धाम में त्रिदिवसीय गुरुदर्शन संत समागम मेला का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक प्रमुख और श्रद्धालु शामिल हुए। समापन अवसर पर जगत गुरु गुरुगद्दी नशीन विजयकुमार की सुपुत्री राजनंदनी प्रियंका (गुरु दीदी) ने गुरु गद्दी आसन में विधिवत पूजा-अर्चना की। आरती-मंगल के पश्चात उन्होंने जोड़ा जैत खाम में पालो चढ़ाया और उपस्थित संत समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गुरुगद्दी नशीन विजयकुमार के मार्गदर्शन का भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के ग्रंथपाल डॉ. सालिक राम कोशले ने स्वागत एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष लखन लहरें, संरक्षक आत्माराम पन्ना और सचिव देशराम मिरी सहित राजमहंत रामचन्द्र पाटले, दसे राम खांडे, राजेश्वर भार्गव, पी.एल. कोसरिया, जे.पी. कोशले, सुंदर...

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न......

चित्र
  भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न...... कोरबा संवाद न्यूज,/ भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।      कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जमवाल, कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी,कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग,प्रदेश महामंत्री  अखिलेश सोनी,संभाग प्रभारी रामू रोहरा जी, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह,प्रदेश मंत्री  रितु चौरसिया,रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह,देवेंद्र पांडेय एवं जोगेश लांबा की गरिमामयी उपस्थित...

छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा मनाई गई महाराजा श्री गुहा निषादराज की जयंती व निकली गई भव्य शोभा यात्रा एवं किया गया राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन......

चित्र
  छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा मनाई  गई महाराजा श्री गुहा निषादराज की जयंती व निकली गई भव्य शोभा यात्रा एवं किया गया राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन...... जनक्रांति न्यूज नेशन,/  रविवार को छग़ निषाद (केवट) समाज बुधवारी केवट समाज कोरबा मे श्री महाराजा गुहा निषाद राज की जयंती एवं युवक युवती व विदुर, विधवा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, एवं केवट समाज कोरबा के तत्वधान मे स्वेच्छीक रक्तदान, निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमे स्वजातीय बंधुओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,       इस अवसर पर मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवारी स्थित छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित महाराजा गुहा निषादराज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होकर महाराजा गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री लखन लाल देवांगन क़े मुख्य अतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में समाज को 30 लाख क़े विकास कार्यों की सौगात मिली। मंत्री देवांगन ने पिछले वर्ष समाज क़े कार्यक्रम में उक्त कार्यों का भूमिपूजन कि...

रेलवे ट्रैक निर्माण सामग्री गबन प्रकरण में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,आंतरिक संलिप्तता उजागर दो आरोपी गिरफ्तार......

चित्र
  रेलवे ट्रैक निर्माण सामग्री गबन प्रकरण में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,आंतरिक संलिप्तता उजागर दो आरोपी गिरफ्तार...... कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के मध्य नई  विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के गबन संबंधी एक गंभीर प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा गहन जांच उपरांत प्रभावी कार्रवाई की गई है। प्रकरण में शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा थाना कटघोरा में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें रेलवे साइड सिंघिया एवं सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर एवं अन्य सामग्री के गायब होने की सूचना दी गई थी। शिकायत प्राप्त हुआ जिस पर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी कटघोरा  विजय सिंह राजपूत के द्वारा शिकायत जांच किया जा रहा था।    जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों, गार्डों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि घटना किसी भी प्रकार ...

तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 करोड़ रुपये पर पंहुचा......

चित्र
  तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा  60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 करोड़ रुपये पर पंहुचा...... कोरबा संवाद न्यूज,नई दिल्ली  / वेदांता लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही और वित्तीय वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के लिए अपने अलेखापरीक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी का कर पश्चात मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 रुपये करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने अब तक का रिकॉर्ड एबिट्डा 15,171 रुपये करोड़ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एबिट्डा मार्जिन 629 बेसिस पॉइंट्स के विस्तार के साथ 41 प्रतिशत तक पहुंच गया। वेदांता ने अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक राजस्व 45,899 रुपये करोड़ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वेदांता का नेट डेब्ट टू एबिट्डा रेशो 1.40x से बेहतर होकर 1.23x पर पहुंच गया, साथ ही रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 27 फीसदी पर रहा, इसमें सालाना 296 बीपीएस  की बढ़ोतरी हुई। वेदांता के डिमर्जर से जुड़े एनसीएलटी आदेश के बाद, क्रिसिल और इक्रा दोनों ने...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण.......

चित्र
  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण....... शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन......   कोरबा संवाद न्यूज,/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़xra शासन  टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिला मुख्यालय के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत का भी सस्वर गायन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई    मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अन...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल बसों का हुआ निरीक्षण........

चित्र
  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल बसों का हुआ निरीक्षण........           कोरबा संवाद न्यूज / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों एवं विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन कार्यालय परिसर कोरबा मे लगातार जागरूकता एवं निरीक्षण संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में 18 जनवरी 2026 को जिला परिवहन कार्यालय परिसर में स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निरीक्षण केंद्रीय मोटरयान नियम 1994 के नियम 71 (ख) एवं (ग) के अंतर्गत किया गया। अभियान के दौरान कुल 16 बिंदुओं पर स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें फिटनेस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन दरवाजे, स्पीड गवर्नर, ड्राइवर की योग्यता, बस पर आवश्यक संकेतक एवं सुरक्षा मानकों की जांच शामिल रही। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था।         निरीक्षण के दौरान कुल 70 स्कूल बसों की जांच की...