छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा मनाई गई महाराजा श्री गुहा निषादराज की जयंती व निकली गई भव्य शोभा यात्रा एवं किया गया राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन......
छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा मनाई गई महाराजा श्री गुहा निषादराज की जयंती व निकली गई भव्य शोभा यात्रा एवं किया गया राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन......
जनक्रांति न्यूज नेशन,/ रविवार को छग़ निषाद (केवट) समाज बुधवारी केवट समाज कोरबा मे श्री महाराजा गुहा निषाद राज की जयंती एवं युवक युवती व विदुर, विधवा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, एवं केवट समाज कोरबा के तत्वधान मे स्वेच्छीक रक्तदान, निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमे स्वजातीय बंधुओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवारी स्थित छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित महाराजा गुहा निषादराज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होकर महाराजा गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री लखन लाल देवांगन क़े मुख्य अतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में समाज को 30 लाख क़े विकास कार्यों की सौगात मिली। मंत्री देवांगन ने पिछले वर्ष समाज क़े कार्यक्रम में उक्त कार्यों का भूमिपूजन किया था। रविवार को समाज क़े भवन का बाउंड्रीवाल, किचन शेड, अतिरिक्त कक्ष, बोर निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यों की सौगात क़े अवसर पर समाज ने मंत्री देवांगन का महामाला से विशेष अभिनंदन करते हुए आभार जताया। अपने सम्बोधन मे मंत्री देवांगन ने कहा की निषाद केवट समाज का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रारम्भ से मिलता रहा है, भगवान महाराजा गुहा निषाद राज से मिले आशीर्वाद का ही फल है की आज समाज को इतने बड़े विकास कार्यों की सौगात देने का सौभाग्य मिल रहा है।इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा की ये भाजपा की विष्णुदेव की सरकार है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन आज शहर और जिले क़े विकास क़े साथ साथ हर समाज को बड़े बड़े विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, सभापति नूतन सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन , पार्षद युगल कैवर्त , पार्षद किशन कैवर्त , भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त , समाज के जिला अध्यक्ष ललित कैवर्त कोषाध्यक्ष संतोष केवट, महिला अध्यक्ष पूनम कैवर्त , युवा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार
महिला संगठन शक्ति वर्ग से अमृता निषाद राधा कैवर्त माधुरी कैवर्त लता कैवर्त प्रेरणा रेनू तुलसी उषा ममता कटकवार शारदा किरण सीता गौरी अहिल्या सहित कोरबा जिला संगठन के संरक्षक एवं पदाधिकारी प्रहलाद केवट सुंदर लाल केवट एस एस कटकवार अमरनाथ कैवर्त लक्ष्मण कैवर्त राकेश कुमार कैवर्त बिहारी लाल श्रवण कुमार कुशवा राम खीकराम भवानी लाल देवनाथ संतोष देवानन्द जैतराम बी डी केवट रामनारायण संपत राम नारायण दीपक चैतराम राम विलास छतराम राज कुमार अवध अनुराग खेम लाल शिवचरण पंचराम विरेन्द्र सुरेश रामभरोस ब्रम्हानंद प्रकाश सेवक राम संजय केवट बलराम राजू कैवर्त आदि अधिक संख्या में समाज क़े सम्मानीय स्वजातीय बंधुओ की गरिममय उपस्थिति रही।










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें