संदेश

हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल उर्फ लोकेश्वर पटेल को थाना उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर.....

चित्र
हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल उर्फ लोकेश्वर पटेल को थाना उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर..... आरोपी के द्वारा नवंबर वर्ष 2024 में मृतिका पूजा पटेल का मुँह गला दबाकर की थी हत्या.....   कोरबा संवाद न्यूज़- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना उरगा के मर्ग क्र. 145/2024 धारा 194 बीएनएसएस मर्ग जांच के दौरान मृतिका पूजा पटेल के शव का पंचनामा वारिसान व गवाहो के कथनों व पीएम तथा क्युरी रिपोर्ट उपरान्त प्रथम दृष्टया मृतिका पूजा पटेल की मृत्यु दिनांक घटना समय 25.11.2024 को 15:20 बजे के पूर्व उसके स्वयं के घर के अंदर कमरा सिलियारी भांठा उरगा में अज्ञात आरोपी के द्वारा मुंह गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 188/25 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा नितीश ठाकुर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का (रा.पु.से) के मार्गद...

सुशासन तिहार की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता.....

चित्र
सुशासन तिहार की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता..... समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का किया जायेगा गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर..... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का हो रहा आयोजन..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 04 मई 2025/सुशासन तिहार अन्तर्गत 05 मई से जिले में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारी और पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कुल एक लाख 78 हजार 418 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को स्केनिंग कर आनलाइन इंट्री की गई है। इसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया और सभी आवेदनों का परीक्षण कराकर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समा...

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 मई को.....

चित्र
राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 मई को.....      कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 04 मई 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वयोवृद्ध लोगो के स्वास्थ्य जॉंच हेतु 05 मई सोमवार को कोरबा ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार, कटघोरा ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाईबाजार, पोंडी उपरोड़ा ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जटगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान , पाली ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चैतमा और करतला ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली, शहरी क्षेत्र में यूपीएचसी बांकीमोंगरा में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।

सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक.....

चित्र
सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक..... निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा/30 अप्रैल,2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए।दिनेश कुमार नाग ने निर्देश दिए कि सभी विकासखंडों में बनाए जा रहे फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य एवं कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट व निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए l   समीक्षा बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी,सरपंच,अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कटघोरा, उप अभियंता,जिला समन्वयक,विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन,सहित ग्राम पंचायत जामबहार,सालिहाभांठा,ढेलवा डीह ,केराझरिया, कोनकोना के सचिव उपस्थित रहे l

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बालको नगर में हिंदू क्रांति सेना ने निकाला कैंडल मार्च.....

चित्र
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बालको नगर में हिंदू क्रांति सेना ने निकाला कैंडल मार्च..... कोरबा संवाद न्यूज़- 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के विरोध में बालको नगर क्षेत्र में हिंदू क्रांति सेना द्वारा शांति रैली और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च बालको बस स्टैंड से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर होते हुए मिनीमाता स्कूल तक पहुँचा। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू क्रांति सेना के संस्थापक राहुल चौधरी ने किया। रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा की। कैंडल मार्च के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मोमबत्तियां जलाकर देश की एकता, अखंडता और शांति के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। इस आयोजन में विक्की महंत, नीरज अहिरवार, महेंद्र गवेल, अक्षय उपाध्याय, प्रशांत गिरी और मनीष महंत समेत अनेक युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दिया और सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

54वां केंद्रीय विद्यालय संगठन - रायपुर संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता.....

54वां केंद्रीय विद्यालय संगठन - रायपुर संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 24 अप्रैल 2025/देश की सार्वभौमिक एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपना लोहा मनवा चुकी केंद्रीय विद्यालय संगठन यूं तो कोई पहचान की मोहताज नहीं है आज भी पूरे भारत और विदेश तक इसकी उपलब्धि और कीर्ति पताका का परचम व्याप्त है। छात्र-छात्राएं यहां से पढ़कर देश-विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों और जिम्मेदारियां पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शैक्षणिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, रक्षा क्षेत्र से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के खेलकूद में यहां के विद्यार्थियों का वर्चस्व हमेशा से रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन का मूल मंत्र है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास अर्थात विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में काबिल और परिपक्व बनाना। इस कड़ी में 24 अप्रैल को 54वां  संभागीय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेलकूद के सभी विधाओं का आयोजन प्रत्येक वर्ष करना केंद्रीय विद्यालय संगठन की परंपरा रही है। जिससे यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और दक्षता के साथ इस क्षेत्र में भी अपना करियर बना सके। केंद्...