सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक.....

सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक.....


निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश.....

कोरबा संवाद न्यूज-कोरबा/30 अप्रैल,2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए।दिनेश कुमार नाग ने निर्देश दिए कि सभी विकासखंडों में बनाए जा रहे फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य एवं कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट व निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए l 
 समीक्षा बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी,सरपंच,अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कटघोरा, उप अभियंता,जिला समन्वयक,विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन,सहित ग्राम पंचायत जामबहार,सालिहाभांठा,ढेलवा डीह ,केराझरिया, कोनकोना के सचिव उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....