संदेश

चित्र
  विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....     कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार माननीय  सत्येन्द्र कुमार साहूए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा छ.ग.की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 20-02-2025 को  सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा छ.ग. द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गया कि सामाजिक न्याय क्या है सरल शब्दों में कहा जाए तो आपका इंस्टीट्यूट भी सामाजिक न्याय के परिप्रेक्ष्य में बना है, जिसका उद्देश्य है कि छात्रों को आर्थिक रूप से तकनीक शिक्षा के माध्यम से सक्षम बनाना । हमारे समाज में महिला एवं लड़कियों के सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु उनके लिये संस्थान खोला गया है ज...

बालको की पहल ने कैंसर के रोकथाम की दिशा में बढ़ाया मजबूत कदम.....

चित्र
  बालको की पहल ने कैंसर के रोकथाम की दिशा में बढ़ाया मजबूत कदम..... कोरबा संवाद न्यूज़.बालकोनगर,कोरबा / वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हर साल, लोगों को कैंसर का समय रहते पता लगाने और उसके रोकथाम के महत्व के बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करता हैं।    बालको सक्रिय रूप से अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समुदाय को कैंसर का समय पर पता लगाने और रोकथाम के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। यह समझते हुए कि महिलाएँ अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बालको कैंसर के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देता है, और यह सुनिश्चित करता है कि वे स्वास्थ्य सम्बन्धित निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान से परिपूर्ण हों। इन जागरूकता वार्ता और सत्रों का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर की रोकथाम के बारे में ज्ञान प्रदान करना,और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा देना है। जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा, बालको ने स्थानीय समुदायों में कई निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए हैं। इन शिविरों में स्तन, गर्...

संतान ना होने पर पति ने पत्नी को जिन्दा जलाया, पीड़िता की हालत गंभीर......

चित्र
संतान ना होने पर  पति ने पत्नी को  जिन्दा जलाया, पीड़िता की हालत गंभीर......   कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को जिन्दा जला दिया है। इस मामले में जानकारी मिली है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने महिला को झुलसी हुई हालत में देखा और इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई गई है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।       इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति आरोपी गोपाल अग्रवाल 50 वर्षीय है, वह ग्राम ढेलवाडीह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि,बुधवार की देर रात गोपाल अपनी पत्नी भावना को पुराने सीईसीएल कॉलोनी ले गया था। वहीं दुर्गा पंडाल के पास उसने अपनी पत्नी पर  पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दिया। गुरूवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें महिला को गंभीर हालत में झुलसी हुई देखा तो राहगीरों ने इसकी सूचना पुल...

जिला पंचायत कोरबा चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम घोषित....

चित्र
  जिला पंचायत कोरबा चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम घोषित.... रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र किए प्रदाय..... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जिला पंचायत कोरबा के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रथम चरण में 1 से 4 तक के निर्वाचन क्षेत्रों में 17 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं ने पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने प्रथम चरण के चुनाव परिणाम घोषित किए।    मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया। घोषित परिणामों के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र 01 से श्रीमती रेणुका राठिया निर्वाचित हुईं।निर्वाचन क्षेत्र 02 से अनंत सुष्मिता कमलेश विजयी रहीं। निर्वाचन क्षेत्र 03 से श्रीमती सावित्री अजय कंवर को सफलता मिली। निर्वाचन क्षेत्र 04 से रज्जाक अली निर्वाचित हुए।  ...

छत्तीसगढ़ी फिल्म “भुलाबे झन मया ल” 21 फरवरी से सिनेमाघरों में.....

चित्र
  छत्तीसगढ़ी फिल्म “भुलाबे झन मया ल” 21 फरवरी से सिनेमाघरों में..... " पारिवारिक मूल्यों का अनूठा संदेश " कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म “भुलाबे झन मया ल” के निर्माता, निर्देशक, व कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया की छत्तीसगढ़ी सिनेमा की नई पेशकश “भुलाबे झन मया ल” 21 फरवरी से बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की पवित्र परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और संघर्षों की ऐसी कहानी है, जो हर दर्शक के दिल को छू जाएगी।   आगे बताया की यह कहानी एक ग्रामीण लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने साहस और मेहनत के बल पर हर चुनौती का सामना करती है। परिवार और समाज की बाधाओं के बावजूद, वह अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है और अपने गांव के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन का पिटारा है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों का एक गहरा संदेश भी देती है। फिल्म हर उम्र के दर्शकों को जोड़ती है और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खुशबू बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। फिल्म में छत्तीसगढ़ की पर...
चित्र
  मृतकों के परिवार से मिले पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बंधाया ढ़ाढस...... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ गंगा स्नान के लिए यात्रा के दौरान दुर्घटना में अंतिम सांस लेने वाले कलमीडुग्गु दर्री, निवासी मृतक पिता पुत्र गंगा दास वर्मा और दीपक वर्मा के परिजन मंगल बाई वर्मा, नीरा बाई वर्मा, बिटटु दास, मृतक पिता - पुत्र संतोष सोनी, सौरभ सोनी के परिजन रमा देवी सोनी और सचिन सोनी, मृतक सीता राजपूत की पत्नि महारानी देवी से मिलकर ढांढस  बंधाया ।   मृतक राजू साहू की पत्नि श्रीमती लक्ष्मी देवी ने उनके निवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लक्ष्मी देवी ने निवेदन किया कि उनके पति एक मात्र परिवार के सहारा थे उनके जाने के बाद परिवार के गुजर बसर में बहुत मुश्किल सामना करना पडे़गा । मृतक की पत्नि लक्ष्मी देवी द्वारा कोई भी रोजगार उपलब्ध कराये जाने की मांग पर पूर्व मंत्री द्वारा कहा गया कि इस दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे एवं आपके दुख में बराबर के सहभागी रहने की बात कही ।   इसके अतिरिक्त प्रगति नगर निवासी ...

कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना.....

चित्र
कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना..... कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मतदान दलों का बढ़ाया उत्साह. मतदान दलों को कोई समस्या न हो, इसके लिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश... कोरबा और करतला में मतदान 17 फरवरी को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगा मतदान... कोरबा में 1 लाख 11 हजार 672 मतदाता और करतला में 1 लाख 16 हजार 335 मतदाता.... कोरबा संवाद न्यूज -कोरबा/16 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में कल 17 फरवरी को कोरबा जिले के कोरबा और करतला जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम तीन बजे तक होगी। मतदान हेतु आज कोरबा और करतला क्षेत्र से मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। उन्हें मतपेटी के साथ मतदान संबंधी अन्य सामग्री प्रदान की गई। मतदान दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ बसों में रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अ...