संदेश

नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश...... ।

चित्र
नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,  रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश......    कोरबा संवाद न्यूज़ /   कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाम निर्देशन से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से जांच करने और पावती देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शपथ पत्र में कोई भी कालम न छुटे।    कलेक्टर ने नाम-निर्देशन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारिय...

सैकड़ो हरे भरे पेड़ों को काटने वाले कब्जाधारियों पर चलेगी प्रशासन की चाबुक, प्रशासन अमला जांच में जुटी, कहीं और का खसरा नंबर दिखाकर कहीं और कि जमीन पर किया जा रहा कब्जा.....

सैकड़ो हरे भरे पेड़ों को काटने वाले कब्जाधारियों पर चलेगी प्रशासन की चाबुक, प्रशासन अमला जांच में जुटी, कहीं और का खसरा नंबर दिखाकर कहीं और कि जमीन पर किया जा रहा कब्जा..... बिना जांच पड़ताल के लघु उद्योग लगाने के नाम पर वन विभाग ने दे दिया एनओसी.  कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा जिले के अजगरबहार मार्ग ग्राम पंचायत चुईया के मोहनपुर में अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के आदेश पर तहसीलदार ने आरआई एवं पटवारी की टीम अवैध कब्जा भूमि पर जांच के लिए पहुंचे। और जांच प्रक्रिया शुरू कर कब्जा करने वाले व्यक्ति राजू खान से जमीन खरीदी के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इसी बीच ग्राम पंचायत चुईया के पूर्व सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद दिखाई दिए। वही ग्रामीणों ने कहा कि यह जमीन मोहनपुर में आता है। और मोहनपुर ग्राम पंचायत चुईया का गांव है, मामला यह है प्राप्त नकल से जानकारी मिलेगी कि आज से 4 साल पहले रामानंद यादव ने अपनी निजी भूमि ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के औराकछार खसरा नंबर 75/2 की भूमि को लाल मोहम्मद केशर को बेचा गया था। वह भूमि सोन...