सैकड़ो हरे भरे पेड़ों को काटने वाले कब्जाधारियों पर चलेगी प्रशासन की चाबुक, प्रशासन अमला जांच में जुटी, कहीं और का खसरा नंबर दिखाकर कहीं और कि जमीन पर किया जा रहा कब्जा.....

सैकड़ो हरे भरे पेड़ों को काटने वाले कब्जाधारियों पर चलेगी प्रशासन की चाबुक, प्रशासन अमला जांच में जुटी, कहीं और का खसरा नंबर दिखाकर कहीं और कि जमीन पर किया जा रहा कब्जा.....
बिना जांच पड़ताल के लघु उद्योग लगाने के नाम पर वन विभाग ने दे दिया एनओसी. 

कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा जिले के अजगरबहार मार्ग ग्राम पंचायत चुईया के मोहनपुर में अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के आदेश पर तहसीलदार ने आरआई एवं पटवारी की टीम अवैध कब्जा भूमि पर जांच के लिए पहुंचे। और जांच प्रक्रिया शुरू कर कब्जा करने वाले व्यक्ति राजू खान से
जमीन खरीदी के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इसी बीच ग्राम पंचायत चुईया के पूर्व सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद दिखाई दिए। वही ग्रामीणों ने कहा कि यह जमीन मोहनपुर में आता है। और मोहनपुर ग्राम पंचायत चुईया का गांव है, मामला यह है प्राप्त नकल से जानकारी मिलेगी कि आज से 4 साल पहले रामानंद यादव ने अपनी निजी भूमि ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के औराकछार खसरा नंबर 75/2 की भूमि को लाल मोहम्मद केशर को बेचा गया था। वह भूमि सोनगुड़ा पंचायत के गांव औराकछार में स्थित है। जब यह खसरा नंबर की भूमि औराकछार में है। तो अजगरबहार मुख्य मार्ग पर कब्जा आखिर किसकी संरक्षण से हरे भरे सैकड़ो पेड़ों को काट कब्जा किया गया।

बिना जांच पड़ताल के लघु उद्योग लगाने के नाम वन विभाग ने दे दिया एनओसी - मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने जिस भूमि का लघु उद्योग लगाने को लेकर एनओसी जारी किया है वह खसरा नंबर 75/2  की है जो पंचायत सोनगुड़ा के औराकछार गांव में है। जबकि एनओसी का सहारा लेकर कब्जाधारी शासकीय भूमि के सैकड़ो हरे भरे पेड़ काट दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....