संदेश

कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान .....

चित्र
  कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते  रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान ...    देखें :-शुरुआत में  आगजनी की विडियो  कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / सोमवार को कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर के कमर्शियल कंपलेक्स में आगजनी की  घटना से पूरा कोरबा शहर सहम गया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शाम होते-होते आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया वही इस बड़े हादसे में तीन जानों को भी छीन लिया।     वहीं कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई दोपहर को हुए एक बड़े हादसे का वीडियो सामने आए हैं जहां बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट होते ही आग लगने लगी जो धीरे-धीरे कर अपना रौद्र रूप धारण कर एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गई जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।      जब शॉर्ट सर्किट का दौर शुरू हुई हुआ था तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इधर-उधर भागते और वीडियो बनाते देखा गया मगर किसी ने शुरुआत में आग बुझाने को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं  उठाया ,लोगों ने अगर अपनी थोड़ी सी सजगता और जागरूकता ...

राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित, प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु......

चित्र
  राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित, प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु......        कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /ऊर्जाधानी के डीडीएम रोड में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित राम दरबार अब पूरी तरह से आकार ले चुका है। मंदिर का निर्माण खास संगमरमर के पत्थर से किया गया है। जिसका उपयोग अयोध्या के राम मंदिर में भी हुआ है। अयोध्या की मिट्टी और सरयू नदी का जल मंदिर में स्थापित किया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 12 जून को की जाएगी, 5 दिवसीय विशेष अनुष्ठान 08 जून से शुरू किया जा चुका है। मुख्य पूजा का आयोजन 12 जून को वृंदावन से आए प्रकांड पंडितों की मौजूदगी में होगा। इस दिन पूरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंदिर में मौजूद होंगे। डीडीएम रोड में राम दरबार की भव्यता सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंदिर के भव्यता की चर्चा ऊर्जाधानी से लेकर राजधानी तक हो रही है। लोग राम दरबार की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। जो लोग कोरबा शहर से दूर रहते हैं। उन्हें फोटो और वीडियो के माध्यम से लोग यह बता रहे हैं कि कोर...
चित्र
  जिन हाथों से होती थी गड्ढ़ों की खुदाई, अब होती है सिलाई, फैशन डिजाइनिंग व सिलाई का ले रही है प्रशिक्षण.......              कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /बस कुछ माह पहले की ही बात है। गरीबी में जीवन यापन करते हुए गांव कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने किसी तरह हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उन्हें अपने घर में आर्थिक सहयोग के लिए आगे की पढ़ाई छोड़ मजदूरी की राह में जाना पड़ा। दुर्गा का सपना था कि वह फैंशन डिजाइन का कुछ काम करें। कपड़े सिलाई करें और कुछ पैसे भी कमा सकें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही था। चूंकि पिताजी खेतों में मजदूरी करते हैं, ऐसे में उनकी भी मजबूरी थी कि वह घर में कुछ सहयोग करें। दुर्गा ने भी मजदूरी की। खेतों में काम किया। गड्ढे खोदे और कई निर्माण कार्यों में सिर पर सामानों का बोझ भी ढोया। दुर्गा की जिंदगी ऐसे ही बोझ तले बीत रही थी कि एक दिन उन्हें छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ होने की जानकारी मिली। पहले से ही बारहवीं पास दुर्गा कंवर ने योजना को जानने समझने के बाद अपना आवेदन जमा किया। बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र हो...

11 जून को निकलेगी राम जी की भव्य निशान यात्रा......

चित्र
  11 जून को निकलेगी राम जी की भव्य निशान यात्रा......        राम जी के स्वागत में जुटी ऊर्जा नगरी भव्य राम दरबार की स्थापना में जुटा पूरा कोरबा शहर, शहर का प्रत्येक वर्ग धार्मिक आयोजन में दे रहा अपना योगदान,.... कोरबा संवाद न्यूज़, /12 जून को कोरबा शहर में होने वाले भव्य श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरा कोरबा शहर राम जी के आगमन के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है, तथा इस महोत्सव को मूर्त रूप देने के लिए जहां विभिन्न बैठकों के माध्यम से महिलाएं, युवा वर्ग, वरिष्ठ जन, धर्मप्रेमी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं, तो वही शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम कोरबा की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल के मार्गदर्शन में भव्य श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। 11 जून 2023 दिन रविवार को भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य निशान यात्रा दोपहर 03ः30 से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा से प्रारंभ होगी, जो कि शहर के विभिन्न मार्गाे का भ्रमण करते हुए डीडीएम स्कूल के सामने श्री राम मंदिर पहुंचेगी एवं इस निशान यात्र...

नियमितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन.....

चित्र
  नियमितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मियों के द्वारा नियमितिकरण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण का वादा पूरा न किया जाना को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितिकरण के वादे को पूरा करने हेतु प्रदेश के 33 जिलो में नियमितीकरण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में यह रथ कोरबा पहुँचा । जिले के लगभग 200 संविदा कर्मचारियों ने घंटाघर के पास रथ का स्वागत किए।तत्पश्चात प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा । रथ यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित कोरबा के जिला संयोजक संजीव जायसवाल ने बताया कि, सरकार ने संविदा कर्मचारियों से जनघोषण पत्र में वादा के बाद भी अभी तक किसी...

बालको प्रबंधन द्वारा रिंग रोड मुख्यमार्ग में अघोषित चक्काजाम बालको के अधिकारियों पर हो अपराध दर्ज : हितानंद अग्रवाल......

चित्र
  बालको प्रबंधन द्वारा रिंग रोड मुख्यमार्ग में अघोषित चक्काजाम बालको के अधिकारियों पर हो अपराध दर्ज : हितानंद अग्रवाल.                कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा तानाशाही चरमसीमा को पार कर चुकी हैं, बालको के कोयला परिवहन, राखड परिवहन में लगी वाहन रिंग रोड पर कहीं भी गलत तरीके से खड़ी कर दी जाती है जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है जिससे राहगीरों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है, आपातकालीन स्थिति में लोगो का बालको से निकल कर कोरबा पहुँचना दुर्भर हो गया हैं, सड़क पर उड़ती धूल से लगातार दुर्घटना हो रही है |            अग्रवाल ने कहा कि बाल्को कोरबा आवागमन जो पुरानी सड़क थी, जो एडीएम बिल्डिंग के सामने से जाती थी उसे बालको प्रबंधन ने अतिक्रमण करके प्लांट के अंदर मिला लिया और जो वैकल्पिक सड़क का निर्माण किए हैं जो कि अमर सिंह होटल होते हुए चेकपोस्ट होकर जाती है वहां चेक पोस्ट पर बालकों का रेलवे फाटक स्थित है जोकि प्रतिदिन 5 - 7 बार बंद ...

कोरबा की युवा प्रतिभाएं ने किया प्रदेश का नाम रोशन .....

चित्र
  कोरबा की युवा प्रतिभाएं ने किया प्रदेश का नाम रोशन ....            कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबाअखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ (एबीएसएस) द्वारा आयोजित भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य और संगीत समारोह और प्रतियोगिता में अपनी हालिया उपलब्धि के माध्यम से ख्याति अर्जित करते हुए कोरबा की युवा प्रतिभाओं ने करा प्रदेश का नाम रोशन।            पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित , अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य संगीत उत्सव - प्रदर्शन कला का 19वां सांस्कृतिक मंच 2023, अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ (एबीएसएस) और कला और संस्कृति की वैश्विक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गयाा।         यूनेस्को द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम 22 मई 2023 से 24 मई 2023 तक जारी रहा। देश भर से युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच प्रदान करते हुए, पुणे में राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न कला रूपों और विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। 23 मई 2023 को, कथक नृत्यांगना और एनटीपीसी कोरबा के एक सम्मानित कर्मचारी, एस सुक्ला दास की बेट...