हिन्दू क्रांति सेना और सर्व हिन्दू समाज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा ..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / हिंदू नव वर्ष के अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हिंदू क्रांति सेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा को लेकर कोरबा वासियों सहित उपनगरीय क्षेत्रों के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला,विभिन्न प्रदेशों से आई झांकियों ने लोगों के मन को उमंग व उत्साह के साथ श्रद्धा से भाव विभोर कर दिया। छालीलीवुड के स्टार अनूप शर्मा एवं श्री श्री १००८ रितेश्वर महाराज ने भी शोभा यात्रा में शामिल हुए ,जिनकी एक झलक देखने को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे,शोभायात्रा के ठीक पहले मौसम ने अपने तेवर बदल दिए और हल्की बारिश हुई इस के बाद भी आयोजको व श्रध्दालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ,फिर भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए, कोसाबाड़ी से सर्व हिंदू समाज एवं हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा व झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया है, इस तरह श्री राम जानकी मंदिर, सीतामढी में पूजा के पश्चात शोभायात्...