मुख्यमंत्री बघेल 25 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण जिला स्तरीय कार्यक्रम कापूबहरा गौठान में होगा आयोजित.....

 मुख्यमंत्री बघेल 25 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण जिला स्तरीय कार्यक्रम कापूबहरा गौठान में होगा आयोजित.....

   

कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांवों में विकसित किए गए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन 25 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम गौठान कापूबहरा में किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रवीन्द्र चौबे करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, कटघोरा विधायक  पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं ग्रामीणों को गांव में ही लघु उद्योगों में संलग्न कर आजीविका के साधन प्रदान करने प्रदेश सहित जिले में भी 10 रीपा विकसित किए जा रहे हैं। रीपा के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे उन्हें गांव में ही रोजगार मिल सकेगा। कोरबा जिले में 10 महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में विकासखण्ड करतला के जमनीपाली एवं कोटमेर, कटघोरा के अरदा और रंजना, पोड़ी-उपरोड़ा के सेमरा और कापूबहरा, पाली के केराझरिया और नोनबिर्रा एवं विकासखण्ड कोरबा के पहंदा और चिर्रा शामिल हैं।
       
     


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....