प्रेस रिपोर्टर क्लब कोरबा द्वारा भव्य परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित.......

 प्रेस रिपोर्टर क्लब कोरबा द्वारा भव्य परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित.......


कोरबा संवाद न्यूज कोरबा/ छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत एवं वर्ष 2005 से पत्रकारिता, जनहित तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय “प्रेस रिपोर्टर क्लब” की जिला इकाई कोरबा द्वारा परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला,संभागीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

 


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान संगठन के उद्देश्य, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा सामाजिक सरोकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब विगत कई वर्षों से पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।



समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ समाज की आवाज बनकर कार्य करना चाहिए।
  


इस अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, आगामी योजनाओं एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
 


कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेशभर के पत्रकारों को एकजुट करने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....