करूमौहा के जंगल में युवक का लटकता हुआ शव मिलने से ग्रामीणों मे दहसत....

 

करूमौहा के जंगल में युवक का लटकता हुआ शव मिलने से ग्रामीणों मे दहसत....
   

कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत जिले के ग्राम करूमौहा के जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परदेशी (22 वर्ष), पिता झुगुढ़ राम, निवासी करूमौहा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परदेशी बीती रात घर से निकल गया था। सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक पेड़ पर युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन भी घटना की जानकारी मिलते ही जंगल पहुंच गए, जहां उनका  रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार युवक ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....