करूमौहा मे स्वीकृत स्कूल मैदान के अहाता निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....... कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा में जनपद निधि मद से वर्ष 2023-24 में स्वीकृत स्कूल मैदान के अहाता निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्माण कार्य आधा-अधूरा कराया गया,लेकिन दस्तावेजों में उसे पूर्ण दर्शाकर पूरी राशि का आहरण कर लिया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना जीएसटी और टीआई एन नंबर वाले फर्जी वेंडर “समसुन निशा कुर्रे” के नाम से भुगतान किया गया। जबकि स्थल पर निरीक्षण करने पर कार्य अपूर्ण पाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधे-सीधे जनपद निधि की राशि का गबन है और इसमें संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका है। इस संबंध में पूर्व में 19-12-2025 को जिला पंचायत में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि स्कूल मैदान अहाता निर्माण कार्य की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य रहेंगे ।

 करूमौहा मे स्वीकृत स्कूल मैदान के अहाता निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.......

                      यह अहाता जो अपूर्ण है,

को
रबा संवाद न्यूज,कोरबा / विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा में जनपद निधि मद से वर्ष 2023-24 में स्वीकृत स्कूल मैदान के अहाता निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्माण कार्य आधा-अधूरा कराया गया,लेकिन दस्तावेजों में उसे पूर्ण दर्शाकर पूरी राशि का आहरण कर लिया गया।

  

             यह स्थान जिसमे अहाता निर्माण होना है,                 जो की अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ ही नही हुआ है

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना जीएसटी और टीआई एन नंबर वाले फर्जी वेंडर “समसुन निशा कुर्रे” के नाम से भुगतान किया गया। जबकि स्थल पर निरीक्षण करने पर कार्य अपूर्ण पाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधे-सीधे जनपद निधि की राशि का गबन है और इसमें संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका है।

  

इस संबंध में पूर्व में 19-12-2025 को जिला पंचायत में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि स्कूल मैदान अहाता निर्माण कार्य की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य रहेंगे
   




  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....