राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कोरबा में निःशुल्क शिविरों का आयोजन........
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कोरबा में निःशुल्क शिविरों का आयोजन........
कोरबा संवाद न्यूज / कार्यालय जिला परिवहन कोरबा द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए विभिन्न निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जनवरी 2026 को सीएसईबी चौक में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 51 लोगों ने इसका लाभ उठाया।
इसके बाद 16 जनवरी 2026 को न्यू बस स्टैंड टी.पी. नगर कोरबा परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. सुमित गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हरिचरण जांगड़े एवं महेंद्र कुमार, नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। विशेष रूप से ऑटो चालक एवं बस चालकों का परीक्षण किया गया, जिसमें कुल 180 वाहन चालक लाभान्वित हुए। नेत्र परीक्षण के माध्यम से चालकों की दृष्टि क्षमता की जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को जिला परिवहन कार्यालय परिसर में स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण किया जाएगा। यह निरीक्षण केंद्रीय मोटरयान नियम 1994 के नियम 71 (ख) एवं (ग) के अंतर्गत किया जाएगा, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और स्कूल बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन हो।
इसके अतिरिक्त 21 जनवरी 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामढ़ी कोरबा में यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला परिवहन विभाग की यह पहल सराहनीय है।
जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहे हैं। यह शिविर का आयोजन 31 जनवरी 2026 तक विभिन्न स्थानों पर किया जाना है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें