पिरामल फाउंडेशन ने कोरबा मे किया ब्लु निब प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंम.....
पिरामल फाउंडेशन ने कोरबा मे किया ब्लु निब प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंम.....
कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / दिनांक 29/11/2025 ब्लू निब पिरामल फाउंडेशन की ओर से सीनियर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय जी ने कोरबा जिले में ब्लू निब प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संजय जी ने समाधान आधारित पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रोजेक्ट की दृष्टि, कार्यप्रक्रिया और मीडिया सहभागिता योजना साझा की। उन्होंने कहानी निर्माण की पिरामिड संरचना,चुनौती, नायक और समाधान, का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समस्याएँ उजागर करना नहीं, बल्कि समाधान की ओर मार्गदर्शन करना भी है।
मीडिया प्रतिनिधियों ने संयुक्त फील्ड विज़िट और सकारात्मक, समाधान केंद्रित कहानियों के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जताई। संजय जी ने कहा कि “कोरबा में ब्लू निब प्रोजेक्ट का शुभारंभ होना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने जिला टीम और पिरामल फाउंडेशन के समन्वित प्रयासों की सराहना की।
ब्लू निब प्रोजेक्ट कोरबा में समाधान आधारित पत्रकारिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है।
कार्यक्रम मे पिरामल फाउंडेशन से मंशु शुक्ला, ऋचा साहू, नीलू पटेल, पल्लवी पंकज उपस्थित रहे,एवं कोरबा के प्रमुख पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा, कुश शर्मा, प्रतिमा सरकार,दिवयेंन्दु मृधा, भोला केवट, गणेश राम सूर्यवंशी, संगम दुबे, नरेन्द्र राठौर उपस्थित रहे,



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें