जिले के छठ घाटों पर व्रतियों ने डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया......


 जिले के छठ घाटों पर व्रतियों ने डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया......



कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / जिले के सभी छठ घाटों को जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा विशेष रूप से सजाया गया । घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। छठ पर्व को लेकर कोरबा शहर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी घाटों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर के मुख्य घाटों में हसदेव नदी किनारे सर्वमंगला मंदिर घाट, नदी के दोनों तरफ,महादेव घाट,रेत घाट,रानी रोड ठाकुर घाट, अशोक वाटिका, मुड़पार तालाब, पम्प हाउस नदी किनारे , डेंगुर नाला छठ घाट ,बालको स्थित राम मंदिर के पास ,एसईसीएल शिव मंदिर ,मानिकपुर पोखरी , एनटीपीसी और सीएसईबी दर्री डेम के किनारे पर विशेष सजावट की गई है। शाम और सुबह के अर्घ्य के दौरान व्रतियों को पर्याप्त रोशनी मिले, इसके लिए लाइटें और जनरेटर लगाए गए हैं।

  



सुबह से ही महिलाएं व्रतधारी ‘छठी मइया’ के गीत गाते हुए पूजा सामग्री की तैयारी में जुटी रहीं। व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की आराधना करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही गोताखोरों की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील करी है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अर्घ्य दें और जलाशयों में अत्यधिक गहराई तक न जाएं।
  



28 अक्टूबर को प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालु एक बार फिर घाटों पर पहुंचकर उदयमान सूर्य की पूजा कर परिवार और समाज के कल्याण की कामना करेंगे।




  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....