आदिवासी विकास प्राधिकरण की मीटिंग से पूर्व आदिवासी परिवार की दो लोगों की गोली मारकर हत्या......

 आदिवासी विकास प्राधिकरण की मीटिंग से पूर्व आदिवासी परिवार की दो लोगों की गोली मारकर हत्या......


पारिवारिक विवाद के चलते हरदी बाजार क्षेत्र मे चली गोली चाचा ससुर व साली की हुई मौत.......
     

कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कोरबा आगमन से ठीक पहले जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मौहाडीह में  (CAF) के जवान शेषराम बिंझवार ने अपनी सर्विस रायफल से दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी शेषराम बिंझवार की पोस्टिंग मढ़वारानी स्थित तेरहवीं बटालियन में पदस्त उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर वह सुबह अपने ससुराल ग्राम मौहाडीह पहुंचा और वहां उसने सबसे पहले अपने चाचा ससुर की बेटी 17 वर्षीय मदालसा पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किया। गोली लगने से मदालसा की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार जन घरों के अंदर छिप गए। इसी दौरान आरोपी का सामना उसके चाचा


ससुर राजेश बिंझवार 35 वर्षीय से हो गया। आरोपी जवान ने उन पर भी सर्विस रायफल से फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की इस वारदात से कोरबा में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेने पहुंचे हुए हैं।

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....