बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा।विकास महतो का जन्मदिवस......

 बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा।विकास महतो का जन्मदिवस......


समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर कई सामाजिक और सेवा कार्यों की तैयारियां की हैं।....
    

कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा, /भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं युवाओं के लोकप्रिय युवा नेता विकास महतो का जन्मदिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिन से एक दिन पूर्व ही शहर की गलियां, चौक-चौराहे और बाजार क्षेत्र उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए आकर्षक बैनर और होर्डिंग से सज गए हैं। हर ओर “जन्मदिन की शुभकामनाएं” और “दीर्घायु होने की कामना” जैसे संदेश माहौल को उत्सवमय बना रहे हैं।
समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को खास बनाने के लिए कई सामाजिक और सेवा कार्यों की तैयारियां की हैं। कल महतो के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, गरीबों को भोजन वितरण और केक काटने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ देखने को मिल रही है।
युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास महतो संगठन के लिए ऊर्जा का स्रोत और युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जन्मदिन समर्थकों लिए किसी पर्व से कम नहीं है।
     


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....