बालको भाजपा मंडल का रौद्र रूप, बालको प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी।......

 बालको भाजपा मंडल का रौद्र रूप, बालको प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी।......

   



कोरबा संवाद न्यूज़ न्यूज़ कोरबा /बालको प्रबंधन द्वारा अपने पूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली, पानी का कनेक्शन काटना एवं सीवरेज चोक करने जैसे कृत्य किए जा रहे हैं। इसके विरोध में बालको भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल के साथ नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे। बालको प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। 
  


इस दौरान मंडल के पदाधिकारी ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए बालको द्वारा पूर्व कर्मचारियों के घरों के बिजली, पानी एवं सीवरेज के कनेक्शन को काटने जैसे कृत्य पर रोक लगाने की बात कही। इस मुलाकात के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी , लोकेश्वर चौहान, महामंत्री जयनंद राठौर एवं संपत यादव, उपाध्यक्ष मनोज भार्या, कोषाध्यक्ष सोनी, पार्षद चेतन मैत्री, मंत्रीगण में महेश्वरी गोस्वामी, रेणु प्रसाद, भुवनेश्वरी चंद्रा मीना डहरिया, राजा शर्मा, लखन लाल चंद्रा , आर ए नारायण उपस्थित रहे।
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....