कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न.....


कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न.....
कोरबा संवाद न्यूज़-कोरबा, 14 मई 2025/कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे ने की।
बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा कोरबा सहित पंजीकृत संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं,मांगों व सुझावों पर चर्चा की गई। एडीएम बंजारे ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा शासन की प्राथमिकता है और सभी मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संगठनों से सहयोगात्मक संवाद बनाए रखने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....