वार्ड क्रमांक 45 से पार्षद प्रत्याशी बद्री किरण ने पेश की मजबूत दावेदारी, कहा जनता का मिल रहा समर्थन......


कोरबा संवाद न्यूज़,/कोरबा नगरी निकाय चुनाव 2025 के  मद्देनजर कांग्रेस एवं भाजपा ने वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी है, वही वार्ड क्रमांक 45 से कांग्रेस ने प्रत्याशी के रूप में बद्री किरण पर भरोसा जताया है। बद्री किरण ने वार्ड में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
पार्षद प्रत्याशी बद्री किरण ने बताया कि वह वार्ड एवं नगर के विकास के लिए एक बार फिर कार्य करना चाहते है, जिसके लिए उन्हें जनसमर्थन की आवश्यकता है।किरण बताते है कि लगातार उनके द्वारा स्थानीय मुद्दों को उठाया गया है एवं समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहे है। जनता के बीच जाकर बतौर पार्षद बनने का एक बार फिर अवसर उन्हें मिला है जिसके लिए उन्होंने पार्टी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लगातार उन्हें वार्ड वासियों द्वारा सकारात्मक जन समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।
  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....