बालको के परसाभांठा चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, साइकिल और दुकान को मारी टक्कर.....

Breaking news बालको के परसाभांठा चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, साइकिल और दुकान को मारी टक्कर.....
कोरबा संवाद न्यूज़ – बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा चौक पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक (क्रमांक सीजी 12 बीजे 7629) ने पहले एक दुकान को टक्कर मारी और फिर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वाहन सवारों की सतर्कता के कारण वे समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नाबालिग था और मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....