सर्वमंगला मंदिर के पास सोनपुरी के समीप हसदेव नदी के किनारे हाथियों का झुंड देखा गया ....


भोला केवट 

जनक्रांति न्यूज़ नेशन,

10,फरवरी 2023


जनक्रांति न्यूज़ नेशन,कोरबा /शहर के करीब हाथियों का झुंड आ जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही है बताया जाता है कि हाथियों का झुंड सोनपुरी के समीप हसदेव नदी की तराई पर बैठे हुए हैं अब देखना होगा कि यह हाथियों का झुंड किधर की ओर आगे बढ़ता है बताया जाता है कि यह हाथियों का झुंड जिला जांजगीर चांपा के छाता जंगल की ओर जाने वाला था लेकिन ग्रामीणों ने रात को इस कदर फटाका फोड़ा कि हाथियों का झुंड फिर से रास्ता भटक गए और शहर के करीब सर्वमंगला के समीप हैं ,




जंगल-जंगल घूम रहा हाथियों का दल कोरबा शहर के नजदीक लगे इलाके में रात से मौजूद है। जंगल के रास्ते से चहल कदमी कर रहे हैं। हाथियों के लगभग 13  की संख्या में इन्हें
सर्वमगला मंदिर के निकट ग्राम सोनपुरी, जटराज, से लगे भिलाई खुर्द निर्माणाधीन रेलवे लाइन मार्ग में नदी के आसपास देखा गया है। नगर पालिक निगम क्षेत्र से लगे इलाके में हाथियों को देखे जाने से लोगों में कौतूहल के साथ दहशत का भी आलम है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....