सात वर्षीय पहाड़ी कोरवा बालक का विस्फोटक पदार्थ के सेवन से हुई दर्दनाक मौत ....
सात वर्षीय पहाड़ी कोरवा बालक का विस्फोटक पदार्थ के सेवन से हुई दर्दनाक मौत ....
भोला केवट
कोरबा संवाद न्यूज़
19,फरवरी 2023
कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगर बहार के समीप ठोंकाभाटा में पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती में निवासरत सात वर्षीय बालक बिहानु कोरवा पिता स्वर्गीय भीखू राम कोरवा सुबह सात बजे गाँव से लगे जंगल की ओर महुवा बीनने जा रहे थे ,तभी जंगल के रास्ते खेत में एक चॉकलेट नुमा खाद्य पदार्थ मिला जिसे बालक चॉकलेट समझ कर खाने के लिए जैसे ही मुँह में ले कर अपने दांतों से चबाया तो चॉकलेट नुमा खाद्य पदार्थ
का विस्फोट होने से बालक का मुंह,हाँथ के चीथड़े हो जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,
जिसकी खबर संग में चल रहे अन्य बालकों के द्वारा परिजनों व पूर्व सरपंच को दीया गया ,साथ ही बालको पुलिस को सूचित किया गया ,सुचना प्राप्त होते ही तत्काल बालको पुलिस की टीम पहुंच कर शव का मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है,


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें