संदेश

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.......

चित्र
  माय भारत युवा कार्यक्रम के साथ युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान..... “माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप “माय भारत कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट कोरबा के सभाकक्ष में “माय भारत जिला सलाहकार समिति” एवं “जिला समन्वय समिति” की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण किरण, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सभी अनुविभागों के एसडीएम, जिला युवा अधिकारी ईशा गौतम सहित,”माय भारत युवा कार्यक्रम“ जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यगण , जिला स्तरीय अधिकारीगण,शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य,सहायक प्राध्यापकगण, एनएसएस, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी, माय भारत यूथ वालेंटियर्स ...

"माय भारत युवा कार्यक्रम" के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए.......

चित्र
 " माय भारत युवा कार्यक्रम" के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / माय भारत,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित "माय भारत कार्यक्रम" के कोरबा जिले में सुचारु क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने  सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड - पोड़ीउपरोड़ा को "जिला नोडल अधिकारी" नियुक्त किया हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में "माय भारत कार्यक्रम" के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह द्वारा जिले में "माय भारत कार्यक्रम" अंतर्गत आयोजित समस्त गतिविधियों के समन्वय, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं जानकारी अपलोड करने, विभिन्न शासकीय विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय स्थापित करने, प्रतिवेदन प्रेषित करने तथा राज्य शासन, माय भारत युवा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का पालन करेंगे। जिला नोडल अधिकारी सम्बंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से समन्वय स्थापित कर "माय भ...

बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन......

चित्र
  बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन:  लखन लाल देवांगन......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनपुरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं पाढ़ीमार, बालकोनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बालको मुख्य कार्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा उपस्थित थे। वहीं पाढ़ीमार के सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री एवं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालकोनगर कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष जय राठौर, पार्षद हितानंद अग्रवाल एवं रजत प्रसाद खूटे सहित अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और नागरिक मौजूद थे। लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्य के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद किया।   बालको सीएसआर ने अपने प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत आधारभूत संरचना सोनपुरी पंचायत में एक सामुदायिक भवन...

बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन......

चित्र
  बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ऐश डाइक-2 (जामबहार गांव, एचटी टॉवर क्षेत्र) में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य डाइक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करना एवं विभिन्न टीमों की आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति के कारण डाइक के ऊपर से पानी बहने और उसके क्षतिग्रस्त होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सायरन बजाया गया और साइट इमरजेंसी प्लान के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी गई। अभ्यास के दौरान बचाव, राहत एवं सहयोगी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया। काल्पनिक रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही, उपकरणों को सुरक्षित रूप से बंद किया गया, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान ...

छत्तीसगढ़ ने खोया अनमोल रत्न पद्म विभूषण से सम्मानित देश कीसुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई .......

चित्र
  छत्तीसगढ़ ने खोया अनमोल रत्न   पद्म विभूषण से सम्मानित देश कीसुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई .......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / रायपुर पद्म विभूषण से सम्मानित देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं और कलाकारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा तीजन बाई का जन्म दुर्ग जिले के गनियारी गांव में हुआ था। बचपन में वे अपने नाना बृजलाल परधी से महाभारत की कथाएं सुनती थीं। इन्हीं कथाओं ने उनके मन में पंडवानी के प्रति गहरा लगाव पैदा किया। उन्होंने कम उम्र में ही पूरी महाभारत के कई प्रसंग कंठस्थ कर लिए थे। 13 वर्ष की उम्र में पहली बार मंच पर प्रस्तुति, महज 13 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक मंच पर पंडवानी का गायन किया। उस दौर में पंडवानी की खड़े होकर (कपालिक शैली) प्रस्तुति पुरुषों तक सीमित मानी ज...

वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार......

चित्र
  वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार...... 'युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको'.....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा /  बालकोनगर,तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य में कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ग्रामीण युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कंपनी द्वारा संचालित वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कोरबा, सरगुजा और कवर्धा में संचालित इन प्रशिक्षण केंद्रों से अब तक 13,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में अग्रसर हुए हैं। वेदांता स्किल स्कूलों में युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय कौ...

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम......

चित्र
  बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 800 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अस्पताल से की गई। अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया।   बालको अस्पताल द्वारा 12 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर एवं चलित मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण किया गया। इनमें बालको अस्पताल सहित भदरापारा, कैलाश नगर, परसाभाठा, चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा, बालको बस स्टैंड, बेलगिरी बस्ती, सेक्टर-3 दुर्गापूजा पंडाल तथा सेक्टर-4 गैस एजेंसी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल वैन के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को...