संदेश

उपार्जन केंद्र में अनियमितता पर कलेक्टर का कड़ा रुख, तिलकेजा समिति प्रबन्धक निलंबित, चिकनीपाली प्रबंधक को नोटिस जारी......

चित्र
  धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने कलेक्टर का औचक निरीक्षण..... बिचौलियों पर रोक लगाने एवं पात्र किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदी के दिए निर्देश.... उपार्जन केंद्र में अनियमितता पर कलेक्टर का कड़ा रुख, तिलकेजा समिति प्रबन्धक निलंबित, चिकनीपाली प्रबंधक को नोटिस जारी...... नमी व गुणवत्ता जांच के लिए धान की पलटी कराकर खरीदी करने किया निर्देशित...... उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों व गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही हो संचालित  कलेक्टर दुदावत..... वास्तविक किसानों के शत प्रतिशत धान क्रय करने हेतु किया निर्देशित.....     कोरबा संवाद न्यूज /  कोरबा एवं करतला विकासखंड के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में  वास्तविक किसानों से  धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में आने वाले धान को अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए, नमी की जांच तथा पुराने एवं अमानक स्तर के धान की खरीदी पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। इस अवसर पर अपर...

परंपरा को तकनीक से जोड़कर रामकुमार प्रजापति आत्मनिर्भरता की राह में बढ़ा रहे कदम,पी.एम. विश्वकर्मा योजना ने हुनर को दिलाई नई पहचान.......

चित्र
  परंपरा को तकनीक से जोड़कर रामकुमार प्रजापति आत्मनिर्भरता की राह में बढ़ा रहे कदम, पी.एम. विश्वकर्मा योजना ने हुनर को दिलाई नई पहचान.......       कोरबा संवाद न्यूज / जिले के रामकुमार प्रजापति वर्षों से अपने पारंपरिक कुम्हार व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मिट्टी को आकार देने की कला उनके परिवार की धरोहर है, लेकिन बदलते समय के साथ आधुनिक तकनीक और संसाधनों की कमी उनके कार्य को सीमित कर रही थी। शासन की पी.एम. विश्वकर्मा योजना ने उनके हुनर को नया आयाम और उनके जीवन को नई दिशा दी। लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में कुम्हार ट्रेड  का प्रशिक्षण उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। यहां रामकुमार ने इलेक्ट्रॉनिक चाक का उपयोग करना सीखा, जिससे मिट्टी के विभिन्न प्रकार के सुंदर और टिकाऊ पात्र बनाना उनके लिए अधिक सरल और आकर्षक हो गया। आधुनिक तकनीक के उपयोग ने उनके कौशल में गति, गुणवत्ता और डिजाइन की विविधता को बढ़ाया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान शासन द्वारा प्रदान किए गए चार हजार रुपये के स्टाइफंड ने उन्हें आर्थिक सहारा दिया। इसके साथ ही बिना गारंटर एक लाख रुपये तक का लोन मिलना उनके व्यवस...

कांग्रेस ने कोरबा जिले के सभी 15 ब्‍लॉकों में नए ब्‍लाॅक अध्‍यक्षों की नियुक्ति किया......

चित्र
  कांग्रेस ने कोरबा जिले के सभी 15 ब्‍लॉकों में नए ब्‍लाॅक अध्‍यक्षों की नियुक्ति किया......   कोरबा संवाद न्यूज / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ विचार विमर्श करने के बाद कोरबा जिले के सभी 15 ब्‍लॉकों में नए ब्‍लाॅक कांग्रेस अध्‍यक्षों की नियुक्ति किया है ।  इस संबंध में एआईसीसी की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई जिस पर एआईसीसी महा‍सचिव एवं छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांंग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के हस्‍ताक्षर है ।  जारी किये गये आदेश अनुसार दर्री जमनीपाली ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, कुसमुण्‍डा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, बालको ब्‍लॉक अध्‍यक्ष ए डी जोशी, कोरबा शहर ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, बांकीमोंगरा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संजय आजाद, कोरबा ग्रामीण ब्‍लॉक अध्‍यक्ष अंजोर सिंह कंवर, पाली ब्‍लॉक अध्‍यक्ष सत्‍यनारायण पैकरा, पोड़ी उपरोड़ा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष भोला गोस्‍वामी, करतला ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष श्रवण राठिया, कटघोरा ग्रामीण ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष गोरेलाल यादव, कटघोरा शहर ब्‍लॉक अध्‍यक्ष असरफ मेमन, बरपाली ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष देवांगन, दीपका ब्‍लाॅक...

मंत्री देवांगन ने टीबी मरीजों को निक्षय मित्र अंतर्गत वितरित किए पोषण आहार.......

चित्र
  मंत्री देवांगन ने टीबी मरीजों को निक्षय मित्र अंतर्गत वितरित किए पोषण आहार.......   कोरबा संवाद न्यूज / जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज उद्योग,वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया। उन्होंने मरीजों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उपचार संबंधी आवश्यक सुझाव भी देते हुए कहा कि टीबी का उपचार पूरी तरह संभव है।  अनुपयोगी खानपान और अस्वास्थ्यकर आदतों के कारण यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन समय पर जांच और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छह माह तक की नियमित दवा का सेवन आवश्यक है। इसलिए पीड़ित को उपचार अवधि में पूरक पोषण आहार, स्वच्छता और सावधानियों का पालन करना चाहिए ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और इलाज अधिक प्रभावी हो सके। मंत्री ने सभी के शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की।     मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ने...

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में शिशु नगरी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन.......

चित्र
सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में शिशु नगरी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन....... आनंद मेला, झांकियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा......     कोरबा संवाद न्यूज / कोरबा (दर्री)। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में प्राथमिक विभाग के भैया बहनों हेतु शिशु नगरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कक्षा अरुण उदय से पंचम तक के भैया बहनों व उनकी माताओं ने हिस्सा लिया। इस रंगमंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम, भारतमाता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।      हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति शर्मा (पार्षद राजीव नगर), विशिष्ट अतिथि फिरत राम साहू (पार्षद स्याही मुड़ी),नवल किशोर शुक्ला (पूर्व प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर दर्री), बद्री प्रसाद स्वर्णकार, चंदू लाल राठौर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आनंद मेले का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा फीता काटकर श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलन  किया गया। तदोपरांत अतिथियों ने आनंद मेला के व्यंजनों का स्वाद लिया। नन...

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण.....

चित्र
  मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण.....    कोरबा संवाद न्यूज / कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय के 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी  तिवारी ने आश्रम परिसर का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, ईई पीडब्ल्यूडी जी आर जांगड़े, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित प्रशासनिक, निगम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचार...

गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा-पुजेरी सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय........

चित्र
  गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा-पुजेरी सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय........ कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे आईटीआई तानसेन चौक के निकट संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजेरी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तथा गौरा गौरी पूजा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है जिसका चार्ट जारी किया गया है।     मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा और यहां से वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास के मद्देनजर इस रूट से आवागमन करने वाले वाहनों का नया रोड मैप तैयार किया गया है।