तिलकेजा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न.....
तिलकेजा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 02 सितंबर 2025/ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के निर्देशानुसार शनिवार 30 अगस्त को जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा ग्राम तिलकेजा के पंचायत भवन में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा द्वारा उपभोक्ता कानून की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को प्रदान कर ई हियरिंग एवं ई-फाइलिंग के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि अब आमजन को उपभोक्ता कानून का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला आयोग की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और आप घर बैठे ही की जागृति पोर्टल के द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्पाद और सेवाओं से जुड़ा प्रत्येक मुद्दा जिसमें उपभोक्ता को किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है वह उपभोक्ता कानून के अंतर्गत आता है। ऐसी स्थिति में आम उपभोक्ता बीमा, फसल बीमा, बैंकिंग सुविधा, ऑनलाईन फ्राड के बारे में जानकारी दी, कोचिंग संस्थान एवं निर्माण कार्य...