कोरबा में आजादी की 79वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न.....
कोरबा में आजादी की 79वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न..... उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली,व शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित..... कोरबा संवाद न्यूज़ / कोरबा में देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर ...