संदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से राधिका के जीवन में आई नई रोशनी.....

चित्र
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से राधिका के जीवन में आई नई रोशनी..... पक्का आवास बनने से परिवार हुआ खुशहाल..... मनरेगा से मिला 90 दिन का रोजगार..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 23 अप्रैल 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए खुशियों के वरदान की तरह साबित हो रही है। जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत गिधौरी निवासी राधिका वैष्णव के यहां पक्का आवास बन जाने से परिवार में खुशहाली छा गई है।  *संघर्ष के दिनों से सपनों के आशियाने तक का सफर* ग्राम पंचायत गिधौरी की निवासी राधिका वैष्णव, जो अन्य पिछड़ा वर्ग से आती हैं, एक समय कच्चे एवं जर्जर मकान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही थीं। बरसात के मौसम में टपकती छत और भीगी दीवारों से उनका जीवन हर पल संकट में रहता था। पुराने मकान की कमजोर दीवारें किसी भी समय ढह जाने का खतरा पैदा करती थीं। विषैले जीव-जंतु जैसे सांप और बिच्छुओं का भय उनके परिवार के जीवन का स्थायी हिस्सा बन चुका था। आर्थिक समस्याओं के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए एक असंभव सपना था। किंतु वर्ष 2024-25 में...

अंबेडकर स्टेडियम मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रूप से रहेगा बंद.....

चित्र
  अंबेडकर स्टेडियम मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रूप से रहेगा बंद..... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / बालको प्रबंधन द्वारा बालकोनगर  में स्थित अंबेडकर स्टेडियम के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य आरंभ किया जा रहा है। यह कार्य स्टेडियम को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने हेतु किया जा रहा है। मरम्मत कार्य की अनुमानित अवधि फरवरी 2026 तक होगी। इस दौरान स्टेडियम में किसी भी प्रकार की खेलकूद गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी। अंबेडकर स्टेडियम, बालकोनगर के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख अभ्यास स्थल है। बालको प्रबंधन इस स्थल को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। कार्य की गुणवत्ता समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवधि में स्टेडियम पूर्णतः बंद रहेगा।   

हर माह खाते में पैसे आ जाने से घरेलू खर्चो को पूरा करने में मिलती है मदद.....

चित्र
हर माह खाते में पैसे आ जाने से घरेलू खर्चो को पूरा करने में मिलती है मदद.....  महतारी वंदन योजना से महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हुई आसान कोरबा संवाद न्यूज़- 22 अप्रैल 2025/ महिलाओं को वित्तीय रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में  प्राप्त होता है। जिससे महिलाएं स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही है। कोरबा विकासखण्ड के बोड़ानाला की रहने वाली शनिरो मंझवार ने योजना की प्रशंसा  करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि  योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती  है। हितग्राही ने कहा कि पिछले साल योजना शुरू होने के साथ ही उन्हें हर माह समय पर राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने दैनि...

थाना बालको परिसर में लगी आग: आग की चपेट में आई कार, जलकर हुई खाक.....

चित्र
थाना बालको परिसर में लगी आग: आग की चपेट में आई कार, जलकर हुई खाक..... कोरबा संवाद न्यूज-कोरबा/ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरबा के बालको थाने में आगजनी की घटना सामने आई है। मंगलवार की शाम एकाएक बालको थाना में आग की लपटों के साथ गहरा काला धुआं उठते हुए नज़र आया। मंगलवार की शाम बालको थाना में खड़ी एक स्विफ्ट  डीजायर कार में अचानक तेज आवाज के साथ आग की लपटे उठने लगी,  थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों की नजर जैसे ही इस घटना पर पड़ी थाना परिसर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कर आग की लपटे में बढ़ गई पुलिसकर्मियों ने पानी एवं अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू बनाने का प्रयास किया परंतु आग ने विकराल रूप ले लिया, मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की वाहनों ने आग पर काबू पाया, मगर इस घटना से थाना परिसर में खड़ी कार बुरी तरीके से जल गई है। वहीं पास में खड़ी अन्य वाहनों को समय रहते बचा लिया गया है।   

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति.....

चित्र
  बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति.....   कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / बालकोनगर, 16 मार्च 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शैक्षिक अंतर को कम करना और विकास के लिए नए रास्ते खोलना है। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की है। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शैक्षिक अंतर को कम करना और विकास के लिए नए रास्ते खोलना है। शिक्षा सहायता योजना उन सभी ट...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें :- कलेक्टर.....

चित्र
  सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें :- कलेक्टर..... कोई भी आवेदन लम्बित न रहे, समाधान शिविर शुरू होने से पहले निराकरण के दिए निर्देश....... राजस्व,राशन,पेंशन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकृत करने के दिए निर्देश..... समय सीमा की बैठक लेकर कलेक्टर ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा.....     कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की स्थिति और इसके निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदन की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के साथ ही निर्देशित किया कि 5 मई से प्रारंभ हो रहे समाधान शिविर के पूर्व सभी आवेदन का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर की तैयारी को लेकर जिला पंचायत सीईओ, नगर निगमायुक्त और एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए और शिविर स्थल में आवेदन जमा करने वाले के आवेदन पर की गई कार्यवाही का वाचन भी करना है। उन्होंने राजस्व विभ...

केंद्रीय कोयला मंत्रीश्री जी किशन रेड्डी ने किया विश्व के दूसरे बड़े गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण.....

चित्र
  केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने किया विश्व के दूसरे बड़े गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण.....        खदान में उतरकर,कोयले को उठाकर खदान को करीब से देखा..... शावेल मशीन और डम्फर में चढ़कर कोयला उत्पादन,परिवहन की गतिविधियां समझी,कर्मचारियों को किया पुरस्कृत व साइलो का किया अवलोकन......         कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / भारत सरकार में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने कोरबा जिले में स्थित भारत के सबसे बड़े और विश्व के दूसरे बड़े कोयला खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यू पॉइंट पर जाकर एसईसीएल गेवरा खदान में कोयला उत्खनन-परिवहन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने यहां आधुनिक तकनीकों के साथ किए जा रहे कोयला उत्पादन को समझने के साथ ही खदान क्षेत्र में 42 क्यूबिक मीटर शॉवेल मशीन और 240 टन डम्फर में चढ़कर लोडिंग और परिवहन की स्थिति एवं संचालन प्रक्रिया को जाना।            खदान के सरफेस एरिया में जाकर उन्होंने सरफेस माइनर से कोयला कटिंग को देखने के साथ ही हाथों में कोयला उठाकर क्वालिटी को प...