विद्युत तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत जंगल में जानवरों का शिकार करने के लिये लगाए गए विद्युत तार....
विद्युत तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत जंगल में जानवरों का शिकार करने के लिये लगाए गए विद्युत तार.... कोरबा संवाद न्यूज़- बालको मृतकों की पहचान टिकेश्वर राठिया के रुप में हुईं थीं जो ग्राम पंचायत बेला रहने वाला बालकों टाउनशिप में कार्य करता था। वहीं दूसरा मृतक की पहचान नारायण कंवर के रुप में हुईं है।ये भी बेला पंचायत का वासी है सोमवार को दोनों बाइक में सवार होकर जंगल के रास्ते घर लौट रहें थे इस बिच पुरा हादसा घटित हुआ है। बालको के सुवाधार जंगल में शिकार करने बिछाया गया था तार घटना स्थल के लगभग 2 की मि दुर तक 11 केवी विद्युत तार से सप्लाई लेकर जंगल में जाल की तरह बिछाया गया है। रात के अंधेरे में मार्ग में तार की चपेट में आने से दोनों मृतक बुरी तरीके से झुलस गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रतिबंध के बावजूद हो रहे जानवरों के शिकार ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ग्रामीण करेंट का इस्तेमाल कर शिकार करने के तरीके आजमाते है, ऐसा ही मामला बेला क्षेत्र में देखने को मिला, अब सवाल यह बनता है कि जब वन विभाग निगरानी करते हैं फिर ये शिकारी उनकी पकड़ से दूर...