सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण किया गया.....
सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण किया गया..... कोरबा संवाद न्यूज़ -कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। माननीय लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) की आतिथ्य में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम मंत्री जी के आगमन पर स्वागत पश्चात उनको सलामी दी गई। फिर उनके द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि IC-3 के माध्यम से पुलिस शहर के चौक चौराहे की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखेगी आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के द्वारा 6 जोन निर्धारित किया गया है 6 जोन के अलग-अलग चौक चौराहों पर कुल 336 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम ...