संदेश

भू-जल और पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण हेतु गहन वृक्षारोपण के लिए कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों को लिखा पत्र......

चित्र
  भू-जल और पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण हेतु गहन वृक्षारोपण के लिए कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों को लिखा पत्र......    कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / कोरबा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अपील किया है कि कोरबा में भू-जल स्तर और पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण हेतु गहन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए ताकि जिले के लिए निर्धारित 6 लाख पौधों को रोपित किए जाने का लक्ष्य सुगमता से हासिल किया जा सके।जायसवाल ने पत्र में इस बात पर विशेष जोर डाला है कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े हैं और यही स्थिति बरकरार रही तो आने वाले समय में जीव जन्तुओं के साथ ही वनस्पतियों और मानव जीवन के अस्तित्व पर बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न लग जाएगा। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और विशेषकर कोरबा क्षेत्र की बात यदि की जाए तो लगातार बढ़ रही खनन गतिविधियों के कारण भू-जल स्तर की गिरावट में तेजी आई है और कुएं, तालाब, बोर सूख रहे हैं और लोगों के समक्ष गंभी...

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर.....

चित्र
  आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर..... ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित....             कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रभारी कलेक्टर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। उन्होंने इस पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया है।    श्रीमती ममगाई ने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी ...

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की,,,,

चित्र
  "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से  प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की,,,, 3266 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदोन्नति से पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में होगा समुचित सुधार , शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें - सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक....                                               कोरबा संवाद न्यूज़ ,रायपुर/ " z छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हा...

कोरबा जिले के बालको से कोरबा मुख्य मार्ग में मलवा परिवहन में लापरवाही बरतने के कारण इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है.....

चित्र
कोरबा जिले के बालको से कोरबा मुख्य मार्ग में मलवा परिवहन में लापरवाही बरतने के कारण इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है.....  कोरबा संवाद न्यूज़- बालको प्लांट से मलवा बाहर भारी वाहनों के मदद से निकाला जा रहा है, जिसे अन्य स्थानों पर डंप करने का कार्य किया जा रहा ,जिसमें चालकों की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण मलवा मुख्य मार्ग में गिराते हुए परिवहन किया जा रहा है। जिससे हादसे को न्यौता भी दिया जा रहा है। बड़े पत्थर एवम लोहे के रॉड की चपेट में आने से हादसा घटित हो सकता है। बता दे की मुख्य मार्ग में लगातर भारी एवं छोटे वाहन आवाजाही करते है। जरूरत है की उक्त कार्य को बेहतर निगरानी एवं सुरक्षित तरीके से किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न न हो।

लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय कोरबा लोकसभा में लगातार लोगों से कर रही है जनसंपर्क.....

चित्र
लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय कोरबा लोकसभा में लगातार लोगों से कर रही है जनसंपर्क.....    हम सब का एक ही सपना सुघ्घर कोरबा लोकसभा हो अपना कोरबा संवाद न्यूज़ -कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के द्वारा लगातार कोरबा लोकसभा क्षेत्र में अपना धुआंधार जनसंपर्क कर रही है  टिकट की घोषणा के पश्चात अब तक लगभग लाखों लोगों से उन्होंने वन टू वन जनसंपर्क कर चुका है और उनका प्रयास है कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सके इसी कड़ी में आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के पश्चात गेवरा एवं छुरी में रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम जनमानस खासकर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों ने भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साधुवाद ज्ञापन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया     इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि आज पूरा देश अपने आप को गौरवंतित महसूस कर रहा है और उसका कारण विश्व के सर्वमान्य नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरें...

कोरबा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कर रहे प्रचार......

चित्र
कोरबा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कर रहे प्रचार...... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 28 अप्रैल रविवार को कोरबा लोकसभा क्षेत्र कटघोरा मंडल एवं दीपका मंडल में बैठक एवं संघन जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोकसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठक कर एवं जनसंपर्क करते दिख रहे हैं, मोदी सरकार के 9 वर्षों में विकास कार्य एवं योजनाओं के बारे में भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जनसंपर्क कार्यक्रम में भिलाई क्षेत्र से आए हुए पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोहम्मद राजू खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी , जिला उपाध्यक्ष सैदर खान, जिला मंत्री हरबंस सिंह पनेसर, मंडल महामंत्री राजेन्द्र टंडन, पुर्व उपलब्ध नगर पालिका परिषद पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कासिम अली, मंडल महामंत्री वासीम ख़ान, मंडल उपाध्यक्ष राजु ख़ान, टीकम राजपाल, प्रदीप पटेल एवं भाज...

आकस्मिक बिजली गिरने पर सतरेंगा क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हुई मौत.....

चित्र
आकस्मिक बिजली गिरने पर सतरेंगा क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हुई मौत.....  कोरबा संवाद न्यूज़ - कोरबा जिले के लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरेंगा क्षेत्र में आकस्मिक बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम मोनू मंझवार पिता चैतराम मंझवार उम्र 16 वर्ष, सतरंगा पंडोपारा निवासी है, मृत परिजनों का कहना है कि अपने दोस्तों के साथ सतरंगा डुबान में नहाने गया था, इसी बीच आकस्मिक बिजलीकाशीय बिजली गिरी और वह झुलस गया, सतरेगा सरपंच के द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया, आरक्षक 887 सुरेंद्रपाल कंवर एवं चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले ने जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।