कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन.......
कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन..... सीएसईबी-चौक,सुनालिया मार्ग,सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर,बालको-रिस्दी मार्ग का किया निरीक्षण सुचारू यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं पर रोकथाम जरूरी:कलेक्टर कोरबा संवाद न्यूज़ - शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सड़क पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर वसंत और पुलिस अधीक्षक तिवारी ने शहर के मुख्य मार्ग सहित भारी वाहन चलने वाले...