संदेश

बालको के श्रमिकों ने किया टूलडाउन, कार्य हुआ प्रभावित ....

चित्र
  बालको के श्रमिकों ने किया टूलडाउन, कार्य हुआ प्रभावित ....      कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /  बालको पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने अपनी समस्याओं  का निराकरण न होते देख टूल डाउन का फैसला लिया है जिसके तहत श्रमिकों द्वारा शुक्रवार सुबह से ही टूल डाउन करते हुए काम बंद कर दिया गया है वहीं श्रमिकों ने आपकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने एवं बालको प्रबंधन के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं होने के कारण उक्त आंदोलन प्रारंभ किया है वहीं श्रमिकों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तीर्थ कालीन वेतन समझौता हुआ था जिसके तहत 12% वेतन वृद्धि प्रतिवर्ष किया जाना था परंतु आज तक कोई कार्य नहीं किया गया है वहीं कई श्रमिकों को कार्य करते लंबा समय बीत चुका है परंतु अब तक उनके गेट पास नहीं बने हैं ऐसी समस्याओं को लेकर मजदूर टोल डाउन करके बैठे हैं जिससे प्लांट का कार्य प्रभावित है ।     

जिले में होगा भ्रष्टाचार का खात्मा, साथ ही राखड की समस्या होगा दूर, महापौर से लेकर अन्य निकायों में लाये जाएंगे अविश्वास प्रस्ताव…

चित्र
जिले में होगा भ्रष्टाचार का खात्मा, साथ ही राखड की समस्या होगा दूर, महापौर से लेकर अन्य निकायों में लाये जाएंगे अविश्वास प्रस्ताव… कोरबा संवाद न्यूज़ -कोरबा एवं कटघोरा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने जीत के बाद पहली प्रेसवार्ता पंडित दीनदयाल कुंज जिला भाजपा कार्यालय टीपी नगर में ली। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। सबसे पहले डॉ. राजीव सिंह ने जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं सहित जनता का अभिनंदन एवं आभार जताया और कहा कि इस बार जनता ने कोरबा का राजनीतिक परिदृष्य बदला है और हम दो सीटों पर ऐतिहासिक विजय हासिल की है।  नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि राखड़ और सड़क जाम की समस्या को दूर करने काम होगा। आम लोगों को रेत सही दर पर आसानी उपलब्ध हो, इस पर भी ध्यान देंगे। एक सवाल के जवाब में  देवांगन जी ने कहा कि एल्यूमिनियम पार्क, एअरस्ट्रीप को विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। विधायक ने यात्री गाड़ियों की समस्या को लेकर कहा कि इस संदर्भ में केन्द्र सरकार और जो भ...

पीड़ित डॉक्टर को नही मिला उचित न्याय, काली पट्टी लगाकर सांकेतिक धरना देकर दर्ज करा रहे अपना विरोध, जाने पूरा मामला......

चित्र
पीड़ित डॉक्टर को नही मिला उचित न्याय, काली पट्टी लगाकर सांकेतिक धरना देकर दर्ज करा रहे अपना विरोध,  जाने पूरा मामला......  कोरबा संवाद न्यूज़ - जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर से मितानिन के द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उचित न्याय नहीं मिलने से नाराज साथी डॉक्टरों ने आज सोमवार को बाजुओं में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया । घटना को लेकर शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर शीला वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया की बीते दिनांक 26 नवंबर 2023 को जिला अस्पताल के प्रसूती कक्ष में एक पीड़ित महिला का इलाज कर रही थी,इसी दौरान कक्ष में उमा नाम की मितानिन महिला खड़ी थी,जिसे मैंने पीड़ित महिला की परिजन समझ कर पीड़िता के साया  को ढीला करने के लिए कहा जिस पर मितानिन ने मना कर दिया,जिस पर मैंने उसे इलाज में सहयोग नही करने की स्थिति में कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा और पीड़िता के परिजनों को बुलाने के लिए कहा,जिस पर मितानिन ने बाहर जानें से मना कर दिया और मोबाइल निकल कर वीडियो बनाने लगी,चूंकि महिला मरीज प्रसव की स्थिति में थी तो मैंने उसे व...

कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया ट्रेजरी में रखे बैलेट मतपत्र पर गड़बड़ी की आशंका स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कर चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन.....

चित्र
 कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया ट्रेजरी में रखे बैलेट मतपत्र पर गड़बड़ी की आशंका   स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कर चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन..... कोरबा संवाद न्यूज़ -कोरबा जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी के अलावा 80+ आयु वाले और दिव्यांगजनों से कराए गए बैलेट पेपर से मतदान के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई है और जिले के चारों विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से बैलेट पेपर मतपत्र को ट्रेजरी से स्ट्रांग रूम में शिफ्ट करने और उसकी सुरक्षा को चाक-चौबंद करने ज्ञापन सौंपा हैं।         भाजपा जिलाध्यक्ष ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से शिकायतें मिल रही है कि जिस ट्रेजरी में चुनाव ड्यूटी किए अधिकारी/कर्मचारी और 80+ आयु वाले सहित दिव्यांगजनों द्वारा डाले गए बैलेट पेपर मतपत्र रखे गए हैं वहां अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही हो रही है। इसके चलते मतपत्रों म...

कोरबा विधानसभा प्रभारी लखन लाल देवांगन व भाजपा युवा नेता विकास महतो ने कोरबा विधानसभा चुनाव में सहयोग के लिए जनता का जताया आभार......

चित्र
कोरबा विधानसभा प्रभारी लखन लाल देवांगन व भाजपा युवा नेता विकास महतो ने कोरबा विधानसभा चुनाव में सहयोग के लिए जनता का जताया आभार...... कोरबा संवाद न्यूज- भाजपा के रायगढ़ सह प्रभारी रंजन महतो ने कोरबा जिले की जनता का चुनाव में भरपूर सहयोग करने का आभार जताया है I उन्होंने कहा की इस बार प्रदेश में जनता बदलाव देख रही हैं I छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है I कोरबा जिले के चारो विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी जीतकर आ रहे है l इसके साथ ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गई हैं

चुनाव में सहयोग के लिए जयसिंह ने जताया जनता का आभार, कहा पहली बार समर्थकों में दिखी इतनी ऊर्जा.....

चित्र
चुनाव में सहयोग के लिए जयसिंह ने जताया जनता का आभार, कहा पहली बार समर्थकों में दिखी इतनी ऊर्जा..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्र. 21 के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता भाई-बहनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछले माह से ही मेरे चुनाव प्रचार के दौरान से लेकर मतदान दिवस तक हर कदम पद साथ देने वाले कांग्रेस के जांबाज साथियों सहित सामाजिक संगठनों, व्यापारी बंधुओं, सभी समाज के सम्मानीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण, ऑटो संघ, डीजल ऑटो संघ, इलेक्ट्रिक ऑटो संघ, कारपेंटर संघ, पेंटर संघ, हॉकर संघ, प्रेस क्लब, इलेक्ट्रानिक प्रेस क्लब, रोटरी, लायंस, जेसीस क्लब, मालवाहक ऑटो संघ, रिक्शा, ठेला, हमाल संघ, चौपाटी समिति, ड्राइवर संघ, महिला समूह, महिला समिति सहित समस्त समाज, व्यापारी, संघ, क्लब के साथियों ने मेरा साथ दिया समर्थन किया। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले कोरबा विधानसभा क्षेत्र से मैने 3 बार चुनाव लड़ा लेकिन आज से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित समस्त ...

कोरबा में सेठ को नहीं, भूमिपुत्र लखन को जिताएं- अमित शाह.......

चित्र
कोरबा में सेठ को नहीं, भूमिपुत्र लखन को जिताएं- अमित शाह.......  कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा में विशाल जनसभा को सम्बोद्धित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्व मंत्री पर जबरदस्त तरीके से गरजे। शाह ने कहा कि जब सेठ विधायक थे तब घोटाले का दायरा सिर्फ कोरबा होता था, जब ये राजस्व मंत्री बने तब से घोटाले का दायरा पूरे प्रदेश तक पहुंच गया। अमित शाह ने कहा कि कोरबा की जनता इस बार सेठ जी को नहीं ब्लकि भूमिपुत्र लखनलाल देवांगन को जिताने जा रही है। हमनें जब लखन का टिकट फाइनल किया था तब लोगों ने कहा कि ये कैसे लड़ेंगे, अमित शाह ने कहा कि हम कोरबा की जनता का मन पहले ही भांप गए थे कि उनको सिर्फ लखन चाहिए। लखन कोरबा के भूमिपुत्र हैं। कोरबा के विकास के लिए उन्होनें योगदान दिया है। सौम्य और सरल सहज चेहरा और जनता के बीच अपनी जबरदस्त पकड़ बना चुका है। अमित शाह ने कहा कि कोरबा की जनता इस बार अपने सामान्य भाई को जिताने वाले हैं। सेठ जी ने मेडिकल कॉलेज को भी रोकने का प्रयास किया था। वो तो भला हो मोदी जी का जिसने सभी लोकसभा में एक-एक मेडिकल कॉलेज बनाने की सौगात दी। उमड़ा ज...