संदेश

कोरबा विधानसभा निर्दली प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी) का जनसंपर्क में स्थानीय लोग का मिल रहा समर्थन......

चित्र
 कोरबा विधानसभा निर्दली प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी) का जनसंपर्क में स्थानीय लोग का मिल रहा समर्थन...... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में दांव आजमाने के लिए एक और चेहरा देखा जा रहा है, जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, घनश्याम चंद्र (गांधी) निर्दलीय प्रत्याशी माचिस की डिब्बी छाप चिन्ह के साथ कोरबा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने रणनीति बनाना कर विधानसभा क्षेत्र के डोर टू डोर घर में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का कार्य कर रहे हैं। अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे। निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी) ने बताया कि घोषणापत्र में मुख्य रूप से बिजली व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, राखड़ से राहत, प्रधानमंत्री आवास के निराकरण के लिए पहल कर गरीबों को लुभाया है। वहीं शिक्षा व्यवस्था काे सुधार, बेरोजगार, शिक्षित, युवाओं को रोजगार, सड़क, पुल पुलिया की व्यवस्था करने समेत भ्रष्टाचार, लूट तंत्र को खत्म करने की बात घोषणा पत्र में उ...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ना लगती है प्यास ना भूख दिन रात डूबे हैं प्रचार प्रसार में कोरबा का विकास जयसिंह के साथ..

चित्र
कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के प्रचार प्रसार में कार्यकर्ताओं का अहम भूमिका देखने को मिल रहा, सुबह हो चाहे रात वार्डों की गलियों एवं मोहल्ले में कांग्रेस प्रत्याशी का नारा गूंजता सुनाई देता है, वहीं सैकड़ो के तादाद कार्यकर्ता भी कांग्रेस के झंडा लेकर गली-गली प्रचार करते दिख रहे हैं, ऐसे ही भूमिका बालको नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में देखने को मिला, जहां वार्ड नंबर 35, 36, 39 और 42 में लगाकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में मतदान डालने का अपील कर रहे हैं, जनसंपर्क में मौजूद कार्यकर्ता का कहना है कि 3 पांच वर्षो में लगातार विकास के कार्य हुए है,  जिससे जनता खुश है, और विकास ही रिपोर्ट कार्ड है। जो भी विकास कार्य अधूरे हैं सरकार बनते ही पूर्ण किया जाएगा इसी तर्ज के साथ कार्यकर्ताओं ने लग्न एवं ईमानदारी से अपने क्षेत्र में जोर-जोर से प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी को मिल रहा अपार जनसमर्थन ,निर्दलीय प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों के समस्या से हो रहे रूबरू.....

चित्र
निर्दलीय प्रत्याशी को मिल रहा अपार जनसमर्थन निर्दलीय प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों के समस्या से हो रहे रूबरू निर्दलीय प्रत्याशी के जनसंपर्क में दिखा लोगों का अंबर..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी माचिस की डिब्बी छाप से चुनाव लड़ रहे घनश्याम चंद्र (गांधी) जनसंपर्क से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर परिवार एवं कार्यकर्ताओं के साथ शिव मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क की शुरुआत की गली-गली दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन देने की अपील की जनसंपर्क के दौरान प्रचार करने के लिए महिलाओ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग टोलियां  बलगी कॉलोनी के साथ लगी बस्ती में घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं । इस दौरान प्रत्याशी के चुनाव निशान ‘माचिस की डिब्बी’ दिखाकर महिलाओं से मतदान की अपील कर रही है। जनसंपर्क कर निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी) को विजयी बनाने की अपील की। इस बीच निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी)  ने कहा कि प्रचार के दौरान यहां के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बलगी की जनता...

खराब सडक़ें, अंधेरे इलाके और कचरों का ढेर बन गया कोरबा की पहचान लखन लाला देवांगन........

चित्र
खराब सडक़ें, अंधेरे इलाके और कचरों का ढेर बन गया कोरबा की पहचान लखन लाला देवांगन....... कोरबा संवाद न्यूज़-भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। समर्थकों के साथ प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने आज वार्ड क्र. 41 परसाभाठा बालको व वार्ड क्र. 31 हाउसिंग बोर्ड कालोनी गोकुलनगर में जनसंपर्क किया। वार्ड 41 परसाभाठा में वार्डवासियों को संबोधित करते हुए लखनलाल देवांगन ने कहा कि अब भ्रष्टाचारी विधायक और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। 17 नवंबर को मतदान केन्द्र में कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएं ताकि आपकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो सके। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कालोनी गोकुलनगर में भी लखनलाल देवांगन ने दौरा किया। श्री देवांगन ने बताया कि उन्हें वार्डों में जनसंपर्क के दौरान हर तरह की समस्याओं के बारे में बताया जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में साफ-सफाई का अभाव है। नगर निगम यहां सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। बच्चों के खेलने के लि...

बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने डुबोई लुटिया, भीड़ नहीं जुटी तो स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम किया कैंसिल......

चित्र
कोरबा संवाद न्यूज -डुबोई लुटिया, भीड़ नहीं जुटी तो स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम किया कैंसिल...... कोरबा,ऊर्जाधानी में मतदाताओं को साधने के लिए "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" कि "तुलसी" यानी स्मृति ईरानी का प्रवास कोरबा में बनाया गया था। लोग बतौर नेता न सही लेकिन, लेकिन सास बहू के सीरियल की एक आदर्श बहुत तुलसी का इंतजार जरूर कर रहे थे। कोंडागांव में तुलसी पहुंची भी लेकिन कोरबा में उनका दौरा कैंसिल हो गया। दरअसल सूत्रों का दावा है कि  कोरबा में स्थानीय नेताओं ने बीजेपी की लुटिया डुबो दी है। वे संतोषजनक भीड़ नहीं जुटा सके। इसकी जानकारी स्मृति ईरानी तक पहुंची और हाई कमान को भी जब इस बात का पता चला। तो उन्होंने दौरा ही रद्द कर दिया।  कटघोरा में आम सभा और कोरबा में रोड शो, दोनों ही कार्यक्रम कैंसिल हो गए। जिससे कई गुटों में बंटे बीजेपी का भी एक गुट काफी खुश है। जबकि प्रत्याशियों का चेहरा लटक गया है। खासतौर पर कोरबा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पास जनता को साधने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। कोरबा के बीजेपी प्रत्याशी को उम्मीद थी की स्मृति आएंगी तो कुछ भला हो जाएगा, ...

80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए मतदान दलों और पीठासीन अधिकारियों का हुआ रेंडमाइजेशन.....

चित्र
कोरबा/ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को घर जाकर मतदान में सहयोग के लिए आज पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों का रेंडमाइजेशन प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की उपस्थिति में किया गया। बताया गया कि प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में  18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है। इन मतदाताओं के होम वोटिंग हेतु आज 15 पीठासीन अधिकारियों और 15 मतदान दलों का रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कुल 13 पीठासीन अधिकारियों और 13 मतदान दलों को जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा विधानसभा में 7 और अन्य में 2-2 दलों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 2 पीठासीन और 2 मतदा...

भाजपा चुनाव संचालक के भाई अनिल चावलानी कांग्रेस में शामिल, कहा- मेरी विचारधारा कांग्रेस वाली......

चित्र
  भाजपा चुनाव संचालक के भाई अनिल चावलानी   कांग्रेस में शामिल, कहा- मेरी विचारधारा कांग्रेस वाली...... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / मतदान के ठीक पहले भाजपा को झटका लग गया है। बीजेपी ने कोरबा विधानसभा में चुनाव संचालक का दायित्व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावालानी को सौंपा है। जिसे बीजेपी ने कोरबा विधानसभा में अहम दायित्व सौंपा है, उन्हीं के सगे भाई ने गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अशोक चावलानी के सगे भाई अनिल चावलानी ने राजस्व मंत्री जयसिंह के कार्यों से प्रभावित होकर उनके कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस की सदस्य ले ली। जयसिंह ने उनका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस प्रत्येक व्यक्ति के हितों का ध्यान रखती है। अशोक चावलानी के भाई अनिल चावलानी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अनिल का कहना है कि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती है। वह अलग विषय है कि छोटे भाई जिला अध्यक्ष रहे हैं और चुनाव संचालन कर रहे हैं।   भाजपा प्रत्याशी हारा हुआ चेहरा, मुकाबला से पहले ही बाहर कोरबा विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव संचालक अशोक चावलानी हैं जो कि भाजपा के जिला अध्यक्ष ...