संदेश

नियमितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन.....

चित्र
  नियमितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मियों के द्वारा नियमितिकरण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण का वादा पूरा न किया जाना को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितिकरण के वादे को पूरा करने हेतु प्रदेश के 33 जिलो में नियमितीकरण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में यह रथ कोरबा पहुँचा । जिले के लगभग 200 संविदा कर्मचारियों ने घंटाघर के पास रथ का स्वागत किए।तत्पश्चात प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा । रथ यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित कोरबा के जिला संयोजक संजीव जायसवाल ने बताया कि, सरकार ने संविदा कर्मचारियों से जनघोषण पत्र में वादा के बाद भी अभी तक किसी...

बालको प्रबंधन द्वारा रिंग रोड मुख्यमार्ग में अघोषित चक्काजाम बालको के अधिकारियों पर हो अपराध दर्ज : हितानंद अग्रवाल......

चित्र
  बालको प्रबंधन द्वारा रिंग रोड मुख्यमार्ग में अघोषित चक्काजाम बालको के अधिकारियों पर हो अपराध दर्ज : हितानंद अग्रवाल.                कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा तानाशाही चरमसीमा को पार कर चुकी हैं, बालको के कोयला परिवहन, राखड परिवहन में लगी वाहन रिंग रोड पर कहीं भी गलत तरीके से खड़ी कर दी जाती है जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है जिससे राहगीरों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है, आपातकालीन स्थिति में लोगो का बालको से निकल कर कोरबा पहुँचना दुर्भर हो गया हैं, सड़क पर उड़ती धूल से लगातार दुर्घटना हो रही है |            अग्रवाल ने कहा कि बाल्को कोरबा आवागमन जो पुरानी सड़क थी, जो एडीएम बिल्डिंग के सामने से जाती थी उसे बालको प्रबंधन ने अतिक्रमण करके प्लांट के अंदर मिला लिया और जो वैकल्पिक सड़क का निर्माण किए हैं जो कि अमर सिंह होटल होते हुए चेकपोस्ट होकर जाती है वहां चेक पोस्ट पर बालकों का रेलवे फाटक स्थित है जोकि प्रतिदिन 5 - 7 बार बंद ...

कोरबा की युवा प्रतिभाएं ने किया प्रदेश का नाम रोशन .....

चित्र
  कोरबा की युवा प्रतिभाएं ने किया प्रदेश का नाम रोशन ....            कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबाअखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ (एबीएसएस) द्वारा आयोजित भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य और संगीत समारोह और प्रतियोगिता में अपनी हालिया उपलब्धि के माध्यम से ख्याति अर्जित करते हुए कोरबा की युवा प्रतिभाओं ने करा प्रदेश का नाम रोशन।            पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित , अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य संगीत उत्सव - प्रदर्शन कला का 19वां सांस्कृतिक मंच 2023, अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ (एबीएसएस) और कला और संस्कृति की वैश्विक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गयाा।         यूनेस्को द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम 22 मई 2023 से 24 मई 2023 तक जारी रहा। देश भर से युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच प्रदान करते हुए, पुणे में राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न कला रूपों और विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। 23 मई 2023 को, कथक नृत्यांगना और एनटीपीसी कोरबा के एक सम्मानित कर्मचारी, एस सुक्ला दास की बेट...

30,मई 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)जिला-कोरबा कार्यकारणी का परिचय सम्मेलन.....

चित्र
  30,मई 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)जिला-कोरबा कार्यकारणी का परिचय सम्मेलन.....               कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद के द्वारा ( 5 मई बुद्ध जयंती) के शुभ अवसर से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती एवंआगामी विधानसभा चुनाव कि रूप रेखा तैयार करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पाण्डेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशेष बैठकों का आयोजन करने दिशा - निर्देश दिया गया था, उसी के परिपेक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के कोरबा जिला कार्य कारणी की बैठक एवं कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन चुनावी चर्चा हेतु दिनांक-30/5/23 समय सुबह 11:00 AM से लेकर1:30PM तक बैठक सुनिश्चित की गई है  तत्पश्चात दोपहर के भोजन की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सीतामढ़ी में ही की गई है जिसमें सभी अतिथियों के साथ प्रदेश से आए पदाधिकारी व ,प्रेस/मीडिया से चर्चा करेंगे, जिला कोरबा में उक्त बैठक जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे के नेतृत्व में रखी गई है, उक्त बै...

एल- 20 की कार्यशाला में बालको के नियमित 50 कर्मचारियों ने (भा.म.सं.) की सदस्यता ली ....

चित्र
  एल- 20 की कार्यशाला में बालको के नियमित 50 कर्मचारियों ने (भा.म.सं.) की सदस्यता ली ....  बालकों के नियमित लगभग 50 कर्मचारियों ने बालकों कर्मचारी संघ (भा.म.सं) की सदस्यता ग्रहण की .....                           कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /  बालकों कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में L -20 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम जयसवाल थे,जिन्हें राष्ट्रीयमंत्री का दायित्व मिलने पर बालकों कर्मचारी संघ की ओर से जोरदार स्वागत किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष शरद नायर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शरद शर्मा एवं जिला मंत्री नवरतन बरेठ के समक्ष ही बालकों के नियमित लगभग 50 कर्मचारियों ने बालकों कर्मचारी संघ (भा.म.सं) की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल चंद्रा एवं मंच का संचालन महासचिव हरीश सोनवानी द्वारा किया गया । सभी नव प्रवेशसी साथियों का स्वागत भगवा गमछा एवं पुष्प भेट कर संघ में स्वागत किया गया । इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस...

16 लाख रूपए से अधिक के वर्मी खाद और केंचुआ बेचकर बनी आर्थिक रूप से सक्षम.....

चित्र
  16 लाख रूपए से अधिक के वर्मी खाद और केंचुआ बेचकर बनी आर्थिक रूप से सक्षम..... दिव्यांग ललिता हो या साधमति, सबके जीवन में आई खुशहाली की प्रगति..... सरगुजा और रायगढ़ से भी आते हैं इन समूह से केंचुआ खरीदने .....         कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर वनांचल गांव है चिर्रा। आदिवासी बाहुल्य इस गांव की महिलाएं आसपास के जंगलों से वनोपज संग्रहित कर कुछ रूपए जोड़ तो लेती थी, लेकिन बचत से उनका नाता नहीं जुड़ पाया था। वे चाहती तो थी कि कुछ ऐसा काम करें कि उन्हें कुछ ज्यादा पैसे मिले और बचत कर सकें। इन्हीं में से एक इस गांव की ललिता भी थी, जो बचपन से दिव्यांग है, जंगल जाना और वनोपज संग्रहण कर पाना उसके लिए संभव नहीं था, ऐसे में ललिता की इच्छा थी कि वह कुछ ऐसा काम करें कि उन्हें जंगल न जाना पड़े। दिव्यांग ललिता ने पहले तो सिलाई के कामों को अपनाया, फिर चंद्रमुखी स्व-सहायता महिला समूह बनाकर ग्राम सुराजी योजना अंतर्गत गौठान से भी जुड़ गई। गौठान में केंचुआ उत्पादन के साथ वर्मी खाद बनाकर समूह की महिलाओं ने लगभग 16 लाख 70 हजार रूपए की आमदनी अर्जित की। इस राश...

इंटक के फरार नेता संजय सिंग और जयप्रकाश यादव के खिलाफ तीसरी बड़े फर्जी वाड़े की शिकायत.......

चित्र
  इंटक के फरार नेता संजय सिंग और जयप्रकाश यादव के खिलाफ तीसरी बड़े फर्जी वाड़े की शिकायत.......          कोरबा संवाद न्यूज़ ,कोरबा / छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंग और युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के खिलाफ आज कोरबा सिविल लाइन थाने में तीसरी बड़ी शिकायत दर्ज करवाई गई, यह शिकायत संजय सिंग के द्वारा जय प्रकाश के साथ मिलकर फर्जी इकरार नामा बनाकर फ़र्जी हस्ताक्षर कर उक्त इकरार नामे का उपयोग न्यायालय में जमानत पाने के उद्देश्य से किया गया हैं जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता हैं, शिकायत कर्ता ने अपने आवेदन के साथ कठोर कार्यवाही के लिए निवेदन किया है, बहरहाल ये इन दोनों नेताओं की यह तीसरी बड़ी शिकायत है,  पहला पैसे लेकर ठगी करने की जिस पर बालको थाने में FIR 420,34 के तहत दर्ज है जिसकी इन दोनों नेताओं ने अग्रिम जमानत की याचिका शेषन कोर्ट कोरबा में खारिज हुई हैं और हाई कोर्ट में लंबित है,   दूसरा बालको इंटक यूनियन के बैंक खाते में हेराफेरी कर पैसे गबन करने का आरोप लगा इसमें भी 420,34 का मामला दर्ज हुआ है,  और तीसरा आज इस तरह इन प्रभ...